रतलाम,19मई(खबरबाबा.काम)। रतलाम सहित देश की 59 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग जारी है। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।रतलाम के कई पोलिंग बूथों पर मतदान के लोग कतार में खड़े हैं ,वही सैलाना क्षेत्र में मतदान शुरू होने के पहले से ही मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली।

आज सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही निम्न सदन की 543 में से 542 सीटों पर लोकतंत्र का यज्ञ पूरा हो जाएगा। रतलाम लोकसभा सीट पर आज भाजपा के गुमान सिंह डामोर और कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया की किस्मत का फैसला होगा ।
मोदी की किस्मत तय करेगी काशी
इस चरण में सबसे चर्चित सीट खुद उत्तर प्रदेश की वाराणसी (काशी)है। इस सीट पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रत्याशी हैं। उनके खिलाफ महागठबंधन ने शालिनी यादव और कांग्रेस ने अजय राय को मैदान में उतारा है। मोदी की इस सीट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रचार किया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए रतलाम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं एसपी गौरव तिवारी भी सुबह से ही मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे है।
इन सीटों पर मुकाबला :
सातवें चरण में उत्तर प्रदेश में 13, पंजाब में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान हो रहा है।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
- रतलाम: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू… लाखों का नुक़सान,शार्ट सर्किट से आग की आशंका
