23जुलाई। पूर्व विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री पद की रेस में वर्तमान विदेश मंत्री जेरेमी हंट को हराया. जॉनसन को ब्रिटेन की सत्तारुढ़ कंजरवेटिव पार्टी में नेता पद के लिए हुए चुनाव में 87.4% वोट मिले.
पिछले महीने देश की दूसरी महिला प्रधानमंत्री टेरेसा मे के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन एक नए नेता की तलाश में था. टेरेसा मे ने पिछले महीने 7 जून को कंजरवेटिव पार्टी के नेता के तौर पर इस्तीफा दे दिया था जिससे उनके बाद इस शीर्ष पद को संभालने की दौड़ आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई जिसके बाद जॉनसन मंगलवार को अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिए गए. टेरेसा मे को बतौर प्रधानमंत्री ब्रेग्जिट को उसके मुकाम तक पहुंचाने में नाकाम रहने के बाद पद छोड़ना पड़ा था.
ब्रिटेन को इस साल 31 अक्टूबर तक यूरोपियन यूनियन (ईयू) से अलग होने की प्रक्रिया पूरी करनी है.
बोरिस जॉनसन ईयू से बिना किसी डील के बाहर निकलना चाहते हैं, लेकिन उनका यह फैसला ब्रिटिश अर्थव्यवस्था के लिए जोर का झटका साबित हो सकता है. इस फैसले के बाद ब्रिटेन एक झटके में दुनिया की एक शक्तिशाली आर्थिक संगठन से बाहर हो जाएगा. दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था में शुमार ब्रिटेन पर इसका व्यापक असर पड़ेगा. आलोचकों का कहना है कि अगर बोरिस जॉनसन ऐसा कोई कदम उठाते हैं तो दुनिया में आर्थिक सत्ता के तौर पर ब्रिटेन की स्थिति कमजोर होगी.
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.