रतलाम 3 सितम्बर 2019/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने सोमवार शाम को रतलाम स्थित बाल गृह केंद्र तथा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाल गृह केंद्र पर पहुंचकर संस्था का रिकॉर्ड चेक किया। बालकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। शयनकक्ष, रसोई कक्ष, क्रीड़ा मैदान इत्यादि का जायजा लिया। संचालक से चर्चा करते हुएआवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बच्चों से चर्चा की, उनसे भोजन की गुणवत्ता तथा अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।
वन स्टॉप सेंटर पर मौजूद बालिकाओं से चर्चा की, उनके गृह स्थान, माता-पिता इत्यादि के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने बाल गृह केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की क्षमता में वृद्धि करने के निर्देश दिए, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी पाबंद किया। इसी प्रकार वन स्टॉप सेंटर पर बालिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने के निर्देश दिए। यहां पर भी रसोईकक्ष तथा बालिकाओं के रहने के स्थान का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने मौजूद कर्मचारियों को निर्देशित किया कि यहां पर अधिकारियों के समस्त जरूरी दूरभाष नंबर अपडेट रखे जाएं।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.