रतलाम 8 सितम्बर 2019(खबरबाबा.काम)। चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा आयोजित पाॅंचवें प्रतिभा सम्मान समारोह में एमपी एवं सीबीएसई की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले रतलाम शहर के 2100 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मानित किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री राकेशसिंह ने कहा कि ज्ञान का सम्मान भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा रही है। यह आयोजन ज्ञान के सम्मान का ही है। मेधावी वे होते है, जिन पर समाज, शहर, प्रदेश और देश सबको अभिमान होता है। समारोह की अध्यक्षता रतलाम सांसद श्री गुमानसिंह डामोर ने की।
प्रतिभा सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, महापौर डाॅ. सुनीता यार्दे विशेष अतिथि रहे। फाउण्डेशन अध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईड़ा, पूर्व विधायक संगीता चारेल, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा मंचासीन रहे।
समारोह में मुख्य अतिथि श्री सिंह ने बच्चों को सीख दी कि जीवन में ज्ञान के साथ सम्पर्क भी जरूरी है। व्यक्ति कितना ही ज्ञानी हो, लेकिन यदि सम्पर्क के माध्यम से ज्ञान को नहीं बांटेगा, तो वह उपयोगी नहीं होगा। उन्होंने कहा जनप्रतिनिधि वह अच्छा नहीं होता, जो चुनाव जीतता, अपितु अच्छा वह होता है जो लोगों के दिलों को जीतता हैं। उन्हें गर्व है कि भाजपा में विधायक चेतन्य काश्यप जैसे अच्छे जनप्रतिनिधि है। रतलाम में विधायक निधि से जितना विशाल सभागृह बना है, वैसा उन्होंने और कहीं नहीं देखा। श्री काश्यप के कार्य प्रेरणास्पद है।
सांसद श्री डामोर ने कहा कि दूसरों की भलाई के लिए काम करने से अधिक बढ़कर दूसरा पूण्य का कोई कार्य नहीं होता। प्रतिभावान बच्चों के इस सम्मान से उनके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। ऐसे कार्य जीवनभर के लिए जोड़ने का कार्य करते है। उन्होंने कहा शिक्षा व्यक्ति की दशा और दिशा दोनों बदलती है। रतलाम विधायक श्री काश्यप शिक्षा के साथ-साथ समाज के हर क्षेत्र में सेवा के कार्य कर रहे है। मेडिकल काॅलेज और कुपोषण मुक्त रतलाम अभियान में उनका योगदान अहम है।
ग्रामीण विधायक श्री मकवाना ने कहा ने कहा कि रतलाम को श्री काश्यप के रूप में विरला नेतृत्व मिला है। उन्होंने अहिंसा ग्राम की स्थापना कर सालों पहले गरीबों के कल्याण की शुरूआत कर दी थी। उनका हर कार्य सेवाभाव को दर्शाता है। महापौर डाॅ. सुनीता यार्दे ने मेधावी विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में सफलता अर्जित करने की प्रेरणा दी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने सम्मानित हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आरंभ में प्रतिभा सम्मान समारोह समिति के सलाहकार शैलेन्द्र डागा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि फाण्डेशन 5 वर्षों में 10 हजार से अधिक बच्चों का सम्मान कर चुका है। हर वर्ष मेधावी विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है, जो इस बात का प्रतीक है कि शिक्षा को बढ़ावा देने के फाउण्डेशन के प्रयास कारगर सिद्ध हो रहे है। समारोह के आरंभ में फाउण्डेशन अध्यक्ष श्री काश्यप एवं आयोजन समिति के सलाहकार निर्मल लुनिया, सदस्य महेन्द्र नाहर, मनीषा शर्मा, सोना शर्मा, मुकेश सोनी, आनंद जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अब्दुल सलाम खोकर द्वारा किया गया।
समग्र विकास की अवधारणा है प्रतिभा सम्मान – काश्यप
समारोह में फाउण्डेशन अध्यक्ष विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि प्रतिभा सम्मान का यह क्रम समाज के समग्र विकास की अवधारणा से प्रेरित है। हमारी अगली पीढ़ी की भूमिका को लेकर फाउण्डेशन लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में दो वर्षों से अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण कर मेडिकल काॅलेज में दाखिला लेने वाले रतलाम के विद्यार्थियों का भी सम्मान शुरू किया जा रहा है, ताकि उन बच्चों से अन्य प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास और उनका जीवन संवारने में माता-पिता की भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी बेहतर भविष्य का निर्माण करें। फाउण्डेशन द्वारा वर्ष 2015 में 1600 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थियांे का सम्मान किया गया था। इस वर्ष यह संख्या 2100 से अधिक हो गई है। शिक्षा के साथ फाउण्डेशन कुपोषण खत्म करने के लिए भी प्रयासरत है। उम्मीद है कि आगामी 6 माह में रतलाम पूरी तरह कुपोषण मुक्त हो जाएगा। श्री काश्यप ने रतलाम के विकास के लिए किए गए अन्य कार्यों पर भी प्रकाश डाला।
92 मेधावी विद्यार्थियों को मिला मंच
प्रतिभा सम्मान समारोह में फाउण्डेशन द्वारा 94 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 88 विद्यार्थियांे के साथ मेडिकल काॅलेज में दाखिला लेने वाले 4 विद्यार्थियों को मंच पर बिठाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने इन विद्यार्थियों को उपहार के साथ शील्ड प्रदान की गई।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.