रतलाम,14 सितम्बर/ रात में एक बाईक सवार की बाईक अचानक डिवाईडर पर चढ गई । हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
बिलपांक थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक धराड़ निवासी धर्मेन्द्र पिता अशोकसिंह उम्र 32 वर्ष रात में भारत पेट्रोल पंप पर काम करने जा रहा था ,तभी उसकी बाईक रात में करीब पोने ग्यारह बजे अचानक डिवाईडर पर चढ गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था जिसे जिला अस्पताल लाया गया लेकिन डयूटी पर मौजूद चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
————
शराब के लिए रूपये नही दिए तो की मारपीट
रतलाम। ग्राम एवरिया में शराब पीने के लिए रूपये नही देने पर दो भाईयों ने रास्ता रोककर गाली गलोच कर मारपीट की। बिलपांक थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम एवरिया निवासी नाथुलाल पिता रामलाल कतिजा कल रात अपने घर की ओर जा रहा था तभी फरियादी के घर के पास इसी गांव के रहने वाले रामप्रसाद ओर उसके भाई दिनेश शराब के नशे में मिले ओर शराब पीने के लिए रूपये की मांग की। फरियादी द्वारा रूपये देने से मना कर दिया तो आरोपी भाईयों ने फरियादी के साथ मारपीट की । पुलिस ने इस मामले में आरोपी भाईयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
———
पुरानी रंजिश में युवका को पीटा
रतलाम। सुभाष नगर निवासी एक युवक का तीन युवकों ने रास्ता रोका ओर पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट कर धमकाया। दिनदयाल नगर थाना पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर निवासी करण पिता कैलाश नायक कल शाम शहर सराय से घर की ओर जा रहा था तभी पुरानी रंजिश के चलते विक्की संजय ओर अजय नामक युवकों ने उसका रास्ता रोका ओर गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर तीनों युवको के खिलाफ धारा 323, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
————
कियोस्क सेंटर से नगदी ओर लेपटाप उड़ाया
रतलाम। समीपस्थ ग्राम करमदी में अज्ञात बदमाशों ने एक कियोस्क सेंटर के ताले चटकाकर उसमें रखी नगदी लेपटाप सहित अन्य सामान चुरा ले गए।
माणक चौक थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना विगत रात की बताई जा रही है। डोंगरे नगर निवासी नरेन्द्र पिता रमेशचंद्र कटारिया ने बैंक आफ बडोदा की कियोस्क सेंटर करमदी में धन्नालाल पाटीदार की दुकान को किराये से लेकर चलाते है। विगत रात श्री कटारिया
अपने सेंटर के ताले लगाकर घर गया था। सुबह मकान मालिक ने सेंटर के ताले टूटे देखे तो उन्होने कटारिया को सूचित किया। सूचना मिलते ही माणक चौक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस को कोई ठोस हाथ नही लगा। वहीं श्री कटारिया का कहना है कि अज्ञात बदमाश करीब 3 हजार रूपये नगदी, लेपटॉप, प्रिंटर सहित अन्य सामान चुरा ले गए है। माणक चौक थाना पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।