रतलाम,15सितम्बर(खबरबाबा.काम)। आदर्श कल्याण नगर में एक किरायेदार ने अपने मालिक को किराया देने के लिए बच्चों के खेलने वाले नकली नोट थमा दिए। जब फरियादी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराने को कही तो किरायेदार ने जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना माणक चौक थाना क्षेत्र के आदर्श कल्याण नगर के नाथूलाल पिता शंकरलाल पाटीदार के साथ घटित हुई। श्री पाटीदार का सैनिक कालोनी में एक मकान है जिसे अप्रैल माह में बबलू पिता हरीदास निवासी टाटा नगर को किराये पर दिया था। किराया प्रतिमाह 4500 रूपये ठहराया गया था। एक माह तो उसने मकान का किराया दिया और उसके बाद वह किराये की राशि नियत समय पर न देते हुए हर बार टालता रहा। विगत माह उसने फरियादी को 2-2 हजार रूपये के 7 नोट किराये पेटे दिए। जब फरियादी मकान मालिक उसमे से एक 2 हजार का नोट लेकर दुकान पर गया और किराने के सामान की राशि के एवज में 2 हजार रूपये दिए तो दुकानदार ने कहा कि यह बच्चों के खेलने वाले नोट है. तब उसने गोर से देखा तो वह वाकई नकली थे। सभी नोट लेकर वह किरायेदार बबलू बैरागी के पास गया तो उसने कहा कि ना तो किराया है ओर ना ही मकान खाली करूंगा। इस पर फरियादी सीधे माणक चौक थाने पहुंचा ओर एक आवेदन प्रस्तुत किया। पुलिस ने आवेदन की जांच कर आरोपी के खिलाफ धारा 417, 420, 489 (ई), 294, 506, 190 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.