रतलाम,16सितम्बर,2019/ जिले के गढख़ंखई माताजी से केलकच्छ की ओर जाने वाले मार्ग पर बनी करण नदी रपट पर कुपड़ा चरपोटा की ओर से आ रहे एक युवक सोमवार की सुबह बह गया। ग्रामीणों ने उसे देखा और नदी में कूदकर बाहर निकाला तब तक युवक ने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कुपड़ा चरपोटा निवासी टीटा पिता कचरू उम्र (32) अपने घर से सुबह माताजी आ रहा था. करण नदी पर बनी रपट पार करते समय युवक का पैर फिसल गया. रपट पर तेज बहाव था। ग्रामीणों ने देखा और कूदकर कर उसे बाहर निकाला. तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था। पुलिस को सूचना मिलने पर 100 डायल वाहन मौके पर पहुंची। शव का बाजना चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.