Author: Editor

रतलाम 01 मई (खबरबाबा.काम)। सोमवार को हुई टीएल बैठक में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के सख्त तेवर नजर आए। एक और जहां कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में हुई विभिन्न खरीदी की जांच के आदेश दे दिए, वहीं राजस्व अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि उन्हें नालेज में लाए बगैर कोई कार्य नहीं किया जाए। जिला चिकित्सालय में खरीदी की जांच करेंगी एडीएम टीएल बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं के संबंध में कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि खरीदी कार्य में गड़बड़ी पाई गई है तो लोकायुक्त में जांच दी जाएगी। कलेक्टर द्वारा अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी…

Read More

रतलाम, 01 मई(खबरबाबा.काम)।। किसी भी संस्थान के 25 वर्ष पूर्ण होना ऐतिहासिक एवं स्मरणीय होते है। काश्यप विद्यापीठ के 25 वर्ष स्वर्णिम युग के समान है। काश्यप परिवार ने उद्देश्यपूर्ण शिक्षा और शिक्षार्थियों के लिए सर्वांगीण विकास के साथ नैतिक, बौद्धिक दृष्टिकोण से विद्यापीठ की स्थापना की थी, जो आज रजत जयंती वर्ष में शिखर बन गया है। यह बात अशोक कुमार काश्यप जैन ट्रस्ट द्वारा संचालित काश्यप विद्यापीठ के रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कही।उन्होंने रजत जयंती के शिलालेख का अनावरण भी किया| समारोह की अध्यक्षता प्रदेश…

Read More

रतलाम,1मई(खबरबाबा.काम)। शहर में पहली बार जुआ खेलते पकड़ाए 30 लोगों का पुलिस ने जुलूस निकाला। पुलिस के अनुसार वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण सभी को पैदल एसडीएम न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया गया। https://youtu.be/Dn13togo4Io जानकारी के अनुसार रविवार शाम को स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर प्रताप नगर स्थित एक मकान पर दबिश देकर जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने यहां से जुआ खेल रहे 30 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही कई मोबाइल फोन और ढाई लाख रुपए से अधिक की नगद राशि जब तक की थी।…

Read More

रतलाम,1मई(खबरबाबा.काम)। पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले मे पुलिस अधिकारीयो एवं कर्मचारियो के बच्चो के लिये समर केम्प आयोजित किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुए। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रतलाम जिले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में आज 01 मई को प्रातः 07.00 बजे पुलिस लाईन रतलाम के परेड ग्राउण्ड में 30 दिवसीय समर केंम्प का शुभारंभ किया गया। https://youtu.be/jigqWo7wOJ4 कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने उपस्थित बच्चों को संबोधित किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार, रक्षित निरीक्षक खिलावन सिंह कंवर, जिला क्रिड़ा अधिकारी श्रीमति रुबिका दिवान भी उपस्थित…

Read More

रतलाम,1मई(खबरबाबा.काम)‌‌ । चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 के तहत नेहरू स्टेडियम में चल रहे रात्रिकालीन मुकाबलों में रविवार को संडे इलेवन और ऑलराउंडर के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले को देख मैदान पर उपस्थित खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमियों का संडे भी बेहतरीन मन गया। दोनों टीमों के बीच हुए इस शानदार मुकाबले को संडे इलेवन 2 रन से जीत गया। दूधिया रोशनी में चल रहे इन मुकाबलो का आनंद लेने के लिए शाम ढलते ही बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और खिलाड़ी मैदान पर जमा हो जाते हैं। मैदान पर पहला मुकाबला जेएमडी व…

Read More

रतलाम,30अप्रैल(खबरबाबा.काम)। आलोट पुलिस ने बलात्कार के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी तथा फिरोती मांगने एवं अवैध वसूली करने वाले उसके साथी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आलोट पुलिस ने समाज में इन गुंडों का डर ख़त्म करने के उद्देश्य से शहर में इनका जुलुस भी निकाला। आलोट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा बलात्कार के गंभीर अपराध में फरार चल रहे आरोपी मोईन पिता आजाद मुसलमान निवासी भांभी मोहल्ला आलोट को पकड़ने के लगातार प्रयास किये जा रहे थे। इस बिच पुलिस को यह जानकारी भी मिली कि आरोपी…

Read More

रतलाम,30अप्रैल(खबरबाबा.काम)। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशों का असर जिले के हर थाने पर नजर आने लगा है। रविवार को स्टेशन रोड थाना पुलिस ने प्रताप नगर के एक मकान में चलाए जा रहे जुए के अड्डे पर छापा मार कर जुआ खेल रहे तीस जुआरियों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से ढाई लाख रु. से अधिक नगद राशि के अलावा बडी संख्या में मोबाइल और वाहन इत्यादि जब्त किए है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार,स्टेशन रोड टीआई किशोर पाटनवाला को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रताप नगर के एक मकान में जुए का अड्डा संचालित किया…

Read More

रतलाम,30अप्रैल(खबरबाबा.काम)। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर रविवार दोपहर को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ स्टेशन रोड थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान कांग्रेस नेता भी थाने पहुंच गए थे। https://youtu.be/XLaBn59wHFI भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता तरुण जैन द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। फेसबुक पर की गई अपमानजनक टिप्पणी की जानकारी मिलने से युवा मोर्चा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और युवा मोर्चा…

Read More

नई दिल्ली,30अप्रैल2023।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड था। पीएम मोदी ने आज रेडियो के जरिए 100वीं बार 140 करोड़ लोगों के साथ संवाद किया। हर महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी मन की बात के जरिए देश दुनिया के लोगों से संवाद करते हैं। 3 अक्टूबर 2014 से शुरू हुआ मन की बात कार्यक्रम का आज अपना 100वां एपिसोड पूरा हुआ। इस 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने के लिए खास तैयारियां की गई थी। इस एपिसोड का लाइव प्रसारण देशभर में 4 लाख सेंटरों में हुआ। वहीं यूपी में भी मन…

Read More

लुधियाना,30अप्रैल2023।लुधियाना के गयासपुरा इलाके में गैस लीक से 6 लोगों की मौत की खबर है। इस घटना में 10 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। गैस लीक की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को सील किया जा रहा है। दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची हैं। वहीं घायलों के लिए एंबुलेंस का भी इंतजाम किया गया है। अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि गैस का लीकेज का सोर्स क्या है और कौन सी गैस लीक हुई है। गैस लीक के कारण और…

Read More