Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: जिला चिकित्सालय में हुई खरीदी में मिली गड़बड़ी तो लोकायुक्त को सौंपी जाएगी जांच, पहले एडीएम करेगी जांच, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने दिखाए सख्त तेवर, राजस्व अधिकारियों से कहा-‘मेरे नालेज में लाए बगैर कोई काम नहीं हो’
रतलाम

रतलाम: जिला चिकित्सालय में हुई खरीदी में मिली गड़बड़ी तो लोकायुक्त को सौंपी जाएगी जांच, पहले एडीएम करेगी जांच, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने दिखाए सख्त तेवर, राजस्व अधिकारियों से कहा-‘मेरे नालेज में लाए बगैर कोई काम नहीं हो’

EditorBy EditorMay 1, 2023No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: जिला चिकित्सालय में हुई खरीदी में मिली गड़बड़ी तो लोकायुक्त को सौंपी जाएगी जांच, पहले एडीएम करेगी जांच, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने दिखाए सख्त तेवर, राजस्व अधिकारियों से कहा-‘मेरे नालेज में लाए बगैर कोई काम नहीं हो’
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 01 मई (खबरबाबा.काम)। सोमवार को हुई टीएल बैठक में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के सख्त तेवर नजर आए। एक और जहां कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में हुई विभिन्न खरीदी की जांच के आदेश दे दिए, वहीं राजस्व अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि उन्हें नालेज में लाए बगैर कोई कार्य नहीं किया जाए।

जिला चिकित्सालय में खरीदी की जांच करेंगी एडीएम

टीएल बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं के संबंध में कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि खरीदी कार्य में गड़बड़ी पाई गई है तो लोकायुक्त में जांच दी जाएगी। कलेक्टर द्वारा अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को निर्देशित किया गया कि जिला चिकित्सालय में की गई विभिन्न खरीदियों की एक निश्चित समय सीमा मे जांच की जाए।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की समीक्षा

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत रतलाम जिले में 2 लाख 46 हजार 355 आवेदन भरे गए हैं। प्रारंभिक सूचियां ग्राम पंचायतों तथा वार्डों में चस्पा कर दी गई है जिन पर कोई भी आपत्ति ले सकता है। आपत्ति लेने की अंतिम तिथि आगामी 15 मई है। आपत्ति हेतु आपत्तिकर्ता को cmladlibahna.mp.gov.in वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करके आपत्ति दर्ज कराना होगी। उक्त जानकारी सोमवार को संपन्न समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दी गई। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा योजना क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
लाडली बहना योजना के संबंध में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में जिन महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनमें  केवाईसी पूर्ण हैं परंतु बैंक खाते खुलवाने आधार से लिंक करने, डीबीटी इनेबल कराने का कार्य आगामी 10 मई तक पूर्ण कर लिया जाए।

छात्रावासों का निरीक्षण करने के लिए निर्देश

बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों का निरीक्षण करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। निरीक्षण के संबंध में सैलाना एसडीएम के प्रति नाराजगी व्यक्ति की गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निरीक्षण पश्चात एसडीएम प्रतिवेदन भेजें।

उपार्जन के संबंध में शिकायतें

कलेक्टर ने बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों से पूछा कि जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के संबंध में शिकायतें क्यों आ रही हैं। समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर ट्रांसपोर्टर द्वारा किसानों के ट्रैक्टर के पहले अपना वाहन लगाने की दबंगई की जा रही है। किसानों को परेशान किया जा रहा है, यह अत्यंत गलत है। इस संबंध में जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री जैन तथा उपायुक्त सहकारिता श्री सिंह के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई क्योंकि उनके द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही एसडीएम के प्रति भी नाराजगी व्यक्त की गई।

पेसा एक्ट के संबंध में समीक्षा की

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जिले के आदिवासी जनजाति क्षेत्र में लागू किए गए पेसा एक्ट के क्रियान्वयन के संबंध में पृथक-पृथक अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। राजस्व विभाग के तहत एसडीएम से पूछा कि कितनी समितियों के खाते खुल गए हैं। बी 1 वाचन गांव-गांव में किया गया है अथवा नहीं। इस दौरान कितने नामांतरण एवं बंटवारे आदि के आवेदन आए हैं। आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि शराब की दुकानों के संबंध में कोई भी आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है। कलेक्टर द्वारा जिला खनिज अधिकारी तथा जनजाति कार्य विभाग से भी जानकारी प्राप्त की गई।

सीएम राइज स्कूलों को एक निश्चित स्टैंडर्ड पर संचालित किया जाए

कलेक्टर ने जिले में संचालित किए जा रहे सीएम राइज स्कूलों के संचालन की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि स्कूलों को एक निश्चित स्टैंडर्ड पर संचालित किया जाए जिसमें गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। स्कूल किसी भी मायने में कहीं और से कम नहीं हो। सीएम राइज स्कूलों में अभी समर वेकेशन के दौरान विभिन्न प्रकार के खेल, संगीत इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जाए जिसमें जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। स्कूल स्टाफ के साथ- साथ पालकगण भी मौजूद रहे।

‘प्रत्येक कार्य कलेक्टर के नॉलेज में लाकर करें’

बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा सभी अधिकारियों खासतौर पर राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बगैर कलेक्टर के नॉलेज भी लाए कोई भी ऐसा कार्य नहीं करें जिससे दिक्कत हो। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी प्रत्येक कार्य की जानकारी कलेक्टर को उपलब्ध कराएं। खासतौर पर कानून व्यवस्था के संबंध में बगैर कलेक्टर को बताए कोई भी कदम नहीं उठाया जाए।

आगामी निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में निर्देश

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को बिंदुवार दिशा निर्देशित उक्त बैठक में किया। इसके तहत कलेक्टर ने मतदान केंद्रों की तैयारियां, पहुंच मार्ग, मतदान केंद्रों पर लाइट मरम्मत, खिड़की-दरवाजे, 100 मीटर, 200 मीटर दूरी, संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, वल्नरेबल क्षेत्र, डाटा कलेक्शन, पूर्व में घटित घटनाओं की जानकारी, सीमावर्ती क्षेत्र में चेकपोस्ट निर्माण, कानून व्यवस्था, शैडो एरिया, बीएलओ प्रशिक्षण, आगामी निर्वाचन के दौरान मुख्य चुनौतियां इत्यादि बिंदुओं पर विस्तृत निर्देश अधिकारियों को दिए।

इस वर्ष सितंबर माह के पूर्व तक शासकीय योजनाओं का लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश

बैठक में कलेक्टर द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जिले के सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं, कल्याणकारी योजनाओं के विभागों से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने योजनाओं के लक्ष्य आगामी सितंबर माह के पूर्व अर्जित कर लेवे, इसके पश्चात चुनावी तैयारियां रहेंगी।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकाश्यप विद्यापीठ का रजत जयंती समारोह हर्षोल्लास से मना-,शिक्षा और स्वास्थ्य में निजी सहयोग आवश्यक – केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केन्द्र है काश्यप विद्यापीठ – मंत्री श्री दत्तीगांव
Next Article स्वर्णकला को जीवित रखने के लिए स्वर्णकला बोर्ड का गठन,सीएम का उल्लेखनीय कदम : सोनी
Editor

Related Posts

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026

रतलाम में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद…स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई, रतलाम के अलावा औद्योगिक क्षेत्र और राजस्थान से चोरी के मामलों के भी मिले सुराग

September 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं…

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026
Top Trending

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने…

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.