Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » काश्यप विद्यापीठ का रजत जयंती समारोह हर्षोल्लास से मना-,शिक्षा और स्वास्थ्य में निजी सहयोग आवश्यक – केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केन्द्र है काश्यप विद्यापीठ – मंत्री श्री दत्तीगांव
मध्यप्रदेश

काश्यप विद्यापीठ का रजत जयंती समारोह हर्षोल्लास से मना-,शिक्षा और स्वास्थ्य में निजी सहयोग आवश्यक – केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केन्द्र है काश्यप विद्यापीठ – मंत्री श्री दत्तीगांव

EditorBy EditorMay 1, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
काश्यप विद्यापीठ का रजत जयंती समारोह हर्षोल्लास से मना-,शिक्षा और स्वास्थ्य में निजी सहयोग आवश्यक – केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केन्द्र है काश्यप विद्यापीठ – मंत्री श्री दत्तीगांव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 


रतलाम, 01 मई(खबरबाबा.काम)।।
 किसी भी संस्थान के 25 वर्ष पूर्ण होना ऐतिहासिक एवं स्मरणीय होते है। काश्यप विद्यापीठ के 25 वर्ष स्वर्णिम युग के समान है। काश्यप परिवार ने उद्देश्यपूर्ण शिक्षा और शिक्षार्थियों के लिए सर्वांगीण विकास के साथ नैतिक, बौद्धिक दृष्टिकोण से विद्यापीठ की स्थापना की थी, जो आज रजत जयंती वर्ष में शिखर बन गया है।

यह बात अशोक कुमार काश्यप जैन ट्रस्ट द्वारा संचालित काश्यप विद्यापीठ के रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कही।उन्होंने रजत जयंती के शिलालेख का अनावरण भी किया|

समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने की। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल,भाजपा के धार जिला प्रभारी एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री श्याम बंसल, रतलाम जिला प्रभारी श्री प्रदीप पाण्डेय, जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा, ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, खेड़ा सरपंच योगेश मुकाती, ट्रस्ट अध्यक्ष एवं विधायक श्री चेतन्य काश्यप, विद्यापीठ की प्रबंध संचालक श्रीमती नीता काश्यप, काश्यप स्वीटनर्स के कार्यकारी निदेशक राजीव गोरवाड़ा, प्राचार्य श्रीमती नंदा व्यास एवं मातुश्री श्रीमती तेजकुँवर बाई काश्यप मंचासीन रहे।

केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने इस मौके पर कहा कि शिक्षा का क्षेत्र काफी बड़ा है, इसमें केन्द्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर प्रयास करे, तो भी लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता। शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों ही क्षेत्रों में निजी सहयोग आवश्यक है। काश्यप विद्यापीठ और सरस्वती शिशु मंदिर संचालित करने वाले सेवा भारती जैसे संगठन आगे नहीं आते तो आज मिशनरी हावी होती। काश्यप विद्यापीठ संस्कारों के साथ शिक्षा देने वाला संस्थान है।

श्री तोमर ने केन्द्र सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्थान के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि काश्यप विद्यापीठ जैसी संस्थाए मानवता की सेवा कर रही है। अध्यक्षता कर रहे श्री दत्तीगांव ने कहा कि काश्यप विद्यापीठ आरंभ से ही शिक्षा की गुणवत्ता, नैतिक मूल्यों के साथ बौद्धिक एवं सर्वांगीण विकास पर बल देता आया है। इस संस्थान के कई विद्यार्थी देश-विदेश में प्रतिष्ठित पद प्राप्त कर बदनावर का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने विद्यापीठ प्रबंधन से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सफर को आगे बढ़ाने और ग्रेज्युएशन तक विद्यापीठ को विस्तारित करने का आग्रह किया। विशेष अतिथि राजेश अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में काश्यप विद्यापीठ में प्रवेश मिलना ही गौरवपूर्ण हो गया है। उन्होंने विद्यापीठ की क्षमता बढ़ाने पर बल दिया।

आरंभ में संस्थान के चैयरमेन एवं विधायक श्री काश्यप ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यापीठ की स्थापना से लेकर अब तक किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि माता-पिता एवं गुरूओं के आशीर्वाद तथा उचित मार्गदर्शन के साथ प्राचार्य, शिक्षकों की मेहनत से यह अवसर आया है। आगामी वर्षों में विद्यापीठ को और विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदीजी ने कौशल विकास का नारा दिया है और जो नई शिक्षा नीती आई है , उसका समन्वय करते हुए 10 वीं के बाद कौशल विकास करना विधापीठ का संकल्प रहेगा| इसमें कृषि के क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी |समारोह में रजत जयंती पर केन्द्रित स्मारिका ‘‘सिल्वर मेमोरिज़ – गोल्डन ड्रीम्स’’ का विमोचन किया गया। इस मौके पर 25 वर्षों की सम्पूर्ण यात्रा का विडीयो फिल्म के माध्यम से प्रदर्शन किया गया, जिसे एस.के. स्टुडियों के संचालक एंव गीतकार सिद्धार्थ काश्यप, निदेशक अंशुल विजयवर्गीय एवं गायिका साक्षी होल्कर ने तैयार किया है।

रजत जयंती समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, तबला, म्युजिकल उपकरण, स्पोट्स योगा, लघु नाटिका एवं विभिन्न राज्यों की कला संस्कृतियों की रंगारंग प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। रजत जयंती समारोह के लिए विद्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। विद्यार्थी विभिन्न स्थानों पर कत्थक, संगीत, आर्ट, मेहंदी, रंगोली, स्पोर्टस एवं योगा प्रदर्शन से आगंतुकों को मंत्रमुग्ध एवं आकर्षित करते नजर आए।

समारोह में काश्यप विद्यापीठ के पूर्व विद्यार्थियों हर्ष ठाकुर, राज पगारिया, तनिष्क गुजराती, सचिन सिर्वी, यश गेहलोत, अर्पित जैन एवं सृष्टी सिकरवार, वरिष्ठ शिक्षक राघवेन्द्रसिंह सिकरवार, अम्बिका प्रसाद भारद्वाज एवं यामिनी वर्मा का सम्मान किया गया। संस्थान के राजीव गोरवाड़ा, शांतिलाल भण्डारी एवं पंकज पंड्या को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

अतिथियों को स्मृति चिन्ह श्रवण काश्यप, अमि काश्यप एवं सारांश काश्यप ने भेंट किये। समारोह का संचालन सिद्धार्थ काश्यप एवं शिक्षक रविन्द्र शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्रीमती नंदा व्यास द्वारा किया गया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: जुआ खेलते पकड़ाए 30 लोगों का पुलिस ने निकाला जुलूस, वाहन उपलब्ध नहीं होने पर पैदल एसडीएम न्यायालय ले गए
Next Article रतलाम: जिला चिकित्सालय में हुई खरीदी में मिली गड़बड़ी तो लोकायुक्त को सौंपी जाएगी जांच, पहले एडीएम करेगी जांच, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने दिखाए सख्त तेवर, राजस्व अधिकारियों से कहा-‘मेरे नालेज में लाए बगैर कोई काम नहीं हो’
Editor

Related Posts

शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा

August 14, 2026

रतलाम कलेक्टर को लेकर सस्पेंस खत्म: मिशा सिंह का शहडोल तबादला निरस्त, अब भोपाल में अपर आयुक्त, अजय कटेसरिया संभालेंगे रतलाम की कमान…तीन जिलों के कलेक्टर सहित 8 आईएएस के तबादले

July 28, 2026

रतलाम को मिला नया कलेक्टर: IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे कमान, मिशा सिंह शहडोल कलेक्टर बनी…20 आईएएस अधिकारी सहित 6 जिलों के कलेक्टर बदले… रतलाम कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम एमडी मंडी बोर्ड के साथ सीएम के अपर सचिव, भास्कर लक्षाकार इंदौर कमिश्नर बने

July 25, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

July 24, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 23, 2026

आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा, बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री के 9 ठिकानों पर इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई….आलीशान मकान, कई फैक्ट्रियां और दफ्तर जांच के घेरे में

July 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं…

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026
Top Trending

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने…

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.