Author: Editor

रतलाम,8अप्रैल(खबरबाबा.काम)। ब्राह्मणों का वास के एक मकान में देररात को आग लग गई। मकान पुराना और लकड़ी का होने से आग बुझाते-बुझाते सुबह हो गई तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। जिस मकान में आग लगी वह तकरीबन सौ साल पुराना होकर रामानुज कोट ट्रस्ट का बताया जा रहा है। रात बारह बजे के लगभग पड़ोसियों को अपनी घर की दीवारें गर्म महसूस हुई। जब बाहर आकर देखा तो मकान में आग की लपटे दिखाई दे रही थी। तुरंत ही इसकी सूचना फायरब्रिगेड को देकर आसपास के लोगों को जगाया। पता चलते ही मोहल्ले के युवा…

Read More

रतलाम,08अप्रैल(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्रीजी आप अपना वादा कब पूरा करोगे? हमें इस परेशानी से कब मुक्ति दिलाओगे? ना हमारे प्लाट की लीज बढ़ रही है। ना नामांतरण हो रहे हैं और ना ही निर्माण अनुमति मिल रही है। हम करें तो क्या करें…. यह सवाल आज हजारों विभाजित प्लॉटधारको के मन में उठ रहा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा नगर निगम चुनाव के दौरान विभाजित प्लाट के मामले के निराकरण का वादा किया गया था‌। लेकिन रतलाम में की गई घोषणा के 9 माह बाद भी अभी तक भी इस मामले में कोई आदेश नहीं हो पाया है। हजारों परिवारों…

Read More

रतलाम,8अप्रैल(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रतलाम दौरे के ठीक पहले शुक्रवार देर शाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी अचानक पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के पैलेस रोड स्थित निवास पर पहुंचे। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने पूर्व मंत्री को सीएम के दौरे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का आमंत्रण दिया। कलेक्टर के अचानक पूर्व मंत्री के घर पहुंचने को श्री कोठारी की नाराजगी दूर करने का प्रयास माना जा रहा है। ज्ञातव्य है कि जावरा क्षेत्र में कालोनाइजरों के खिलाफ हुई कार्रवाई में अपने रिश्तेदार के खिलाफ हुई FIR को लेकर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी गुरुवार दोपहर को कलेक्टर से मिलने…

Read More

रतलाम 7 अप्रैल (खबरबाबा.काम)।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 अप्रैल को रतलाम आकर जिले को विकास की बड़ी सौगात देंगे। स्थानीय पोलोग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 1374 करोड रुपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री शासकीय विभागों की विकासात्मक,गतिविधियों, योजनाओं, कार्यक्रमों उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 8 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से रतलाम हवाई पट्टी पर आकर स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री इसी दिन शाम 4:15 बजे रतलाम से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। पोलो ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान लाडली बहना…

Read More

रतलाम 07 अप्रैल(खबरबाबा.काम) । आज देश का युवा हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है।भाजपा जो भी आदेश युवा मोर्चा को देगी ,उसे वह बखूबी निभायेगा। भाजपा सबका साथ -सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। देश का युवा लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्रजी मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में अपनी अमित छाप छोड़ रहा है। भाजपा सरकार ने राम मंदिर और धारा 370 जैसे कठिन मसले आसानी से हल कर अमिट छाप छोड़ी है। उक्त बात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल ने रतलाम प्रवास में कही…

Read More

रतलाम,7अप्रैल(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल 8 अप्रैल को रतलाम शहर के दौरे पर रहेंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए रतलाम पुलिस ने यातायात का डायवर्जन प्लान लागू किया है। जानिए कल किस तरह रहेगी रतलाम की यातायात व्यवस्था। 1. पलसोड़ा फंटा से बंजली एयर स्टीप की ओर आने वाले दो पहिया / चार पहिया प्रतिबंधित रहेगें।उक्त वाहन डोसी गांव, जावरा अण्डर ब्रिज, दिलबहार वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करेगें । 2. सेजावदा बॉयपास से बंजली फंटा की ओर आने वाले दो पहिया / चार पहिया प्रतिबंधित रहेगें । उक्त वाहन डोसी गांव, जावरा अण्डर ब्रिज, दिलबहार वैकल्पिक…

Read More

रतलाम,7अप्रैल(खबरबाबा.काम)।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल 8 अप्रैल को रतलाम दौरे पर आएंगे। कल आ रहे मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर पुलिस, प्रशासन और पार्टी (भाजपा) ने अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री के दौरे के पहले प्रभारी मंत्री ओपीएस भदोरिया ने नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया। यहां होने वाले कार्यक्रम को लेकर उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की। इस दोरान यहां डीआईजी मनोज सिंह,कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान यहा विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेगे वहीं लाडली बहनों से सीधा संवाद भी करेंगे। इस दौरान प्रबुद्घजनों…

Read More

उज्जैन,6अप्रैल(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज उज्जैन के सौभाग्य का नया सूरज उदय हुआ है। कभी इस शहर में फैक्ट्री पर फैक्ट्री बंद हो रही थी, लेकिन इस बार एक ही वर्ष में किसी फैक्ट्री का शिलान्यास और लोकार्पण होना अदभुत कार्य है। इस उद्योग से उज्जैन के 4 हजार स्थानीय लोगों को सीधे और 1000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैनवासियों तैयार हो जाओ, उज्जैन में उद्योग और रोजगार की झड़ी लगने वाली है। अब हमेशा यहाँ महाकुंभ जैसा नजारा ही दिखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि होटल उद्योग के…

Read More

भोपाल, 6अप्रैल(खबरबाबा.काम)। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि नगरीय निकायों के महापौर, अध्यक्ष तथा पार्षदों के पारिश्रमिक तथा बैठकों के लिये दैनिक भत्ता में वृद्धि का आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश अप्रैल माह से ही लागू हो गया है। मई माह में बढ़ी हुई दर से पारिश्रमिक और दैनिक भत्ता मिलेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पारिश्रमिक तथा भत्तों को दोगुना करने की घोषणा की गई थी। नगरपालिक निगम के महापौर को अब प्रतिमाह 22 हजार रूपये पारिश्रमिक तथा 5 हजार रूपये सत्कार भत्ता मिलेगा। नगरपालिक…

Read More

रतलाम, 06 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। शहर की धरोहर महलवाड़ा के सौन्दर्यीकरण का कार्य वर्तमान में द्वार पर चल रहा है। विधायक चेतन्य काश्यप ने नगर निगम को यह कार्य आगामी अगस्त माह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने सौन्दर्यीकरण हेतु विधायक निधि से 25 लाख रू. की स्वीकृति ओर दी है। इसे मिलाकर अब तक 50 लाख रू. विधायक निधि से दिए जा चुके है। सौन्दर्यीकरण कार्य का शेष खर्च नगर निगम द्वारा वहन किया जाएगा। गुरूवार को विधायक श्री काश्यप ने महलवाड़ा द्वार के सौन्दर्यीकरण की निगम इंजीनियर, कन्सलटेन्ट, आर्किटेक्ट एवं ठेकेदार के साथ समीक्षा की। सौन्दर्यीकरण के…

Read More