Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

October 20, 2026

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » उज्जैन: मुख्यमंत्री ने कहा- ‘उज्जैनवासियों तैयार हो जाओ, उज्जैन में उद्योग और रोजगार की झड़ी लगने वाली है’, सीएम ने उज्जैन में बेस्ट लाइफ स्टाइल वस्त्र उद्योग का लोकार्पण किया,5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
मध्यप्रदेश

उज्जैन: मुख्यमंत्री ने कहा- ‘उज्जैनवासियों तैयार हो जाओ, उज्जैन में उद्योग और रोजगार की झड़ी लगने वाली है’, सीएम ने उज्जैन में बेस्ट लाइफ स्टाइल वस्त्र उद्योग का लोकार्पण किया,5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

EditorBy EditorApril 6, 2023Updated:April 6, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
उज्जैन: मुख्यमंत्री ने कहा- ‘उज्जैनवासियों तैयार हो जाओ, उज्जैन में उद्योग और रोजगार की झड़ी लगने वाली है’, सीएम ने उज्जैन में बेस्ट लाइफ स्टाइल वस्त्र उद्योग का लोकार्पण किया,5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

 

उज्जैन,6अप्रैल(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज उज्जैन के सौभाग्य का नया सूरज उदय हुआ है। कभी इस शहर में फैक्ट्री पर फैक्ट्री बंद हो रही थी, लेकिन इस बार एक ही वर्ष में किसी फैक्ट्री का शिलान्यास और लोकार्पण होना अदभुत कार्य है। इस उद्योग से उज्जैन के 4 हजार स्थानीय लोगों को सीधे और 1000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैनवासियों तैयार हो जाओ, उज्जैन में उद्योग और रोजगार की झड़ी लगने वाली है। अब हमेशा यहाँ महाकुंभ जैसा नजारा ही दिखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि होटल उद्योग के लिए भी उद्योगपतियों को उज्जैन आना चाहिए। मध्यम दर्जे की होटल निर्माण के लिए उज्जैन के स्थानीय निवासियों को पहल करना चाहिए।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने आज उज्जैन के देवास रोड पर 80 करोड़ की लागत से नव-निर्मित बेस्ट लाइफ़स्टाइल एपेरल की वस्त्र निर्माण इकाई का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज जिस उद्योग का लोकार्पण हो रहा है वहाँ काम करने की उम्मीद से आई बहनों की आँखों में चमक है। अब उज्जैन में बना हुआ कपड़ा दुनिया में धूम मचाएगा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के त्रिशूर से उज्जैन आकर श्री रामास्वामी ने फैक्ट्री लगाई है। यह इस बात का संकेत है कि मध्यप्रदेश की धरती पर सभी उद्योगपतियों का स्वागत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूँ कि पूरे हिंदुस्तान के इन्वेस्टर मध्यप्रदेश आए और निवेश करें। मध्यप्रदेश अब तेजी से आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय रेल एवं टेक्सटाईल राज्य मंत्री श्रीमती जरदोश ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का सुखद परिणाम मध्यप्रदेश को मिलने लगा है। यहाँ स्थापित हुई टेक्सटाईल इंडस्ट्री से अनेक युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन में भी एक प्रशिक्षण केन्द्र खोला जायेगा। साथ ही 650 करोड़ रुपए की लागत से उज्जैन के रेलवे स्टेशन का नव निर्माण भी रेल मंत्रालय द्वारा किया जायेगा। इसके टेंडर भी हो चुके हैं।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विगत 20 सालों से उज्जैन में फैक्ट्रियाँ बंद हो रही थी। पहली बार ऐसा अवसर आया है जब एक वर्ष की अवधि में फैक्ट्री का भूमि-पूजन और लोकार्पण हुआ है, यह अनूठा कार्य है। यह कार्य मुख्यमंत्री श्री चौहान की इच्छाशक्ति से हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस तरह से उज्जैन में अधो-संरचना और धार्मिक स्थलों के विकास पर ध्यान दिया है, उसी तरह वे औद्योगिक इकाइयों पर भी ध्यान दे रहे हैं। अब यहाँ एक के बाद एक नए उद्योग आने वाले हैं।

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में कांकरिया ग्रुप एवं मेडिकल से संबंधित कई उद्योगपति निवेश करने जा रहे हैं। यहाँ एक लाख करोड़ रूपए का निवेश होने जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। श्री दत्तीगांव ने कहा कि बेस्ट एपेरल कंपनी के मालिक की कहानी एक मजदूर से फैक्ट्री मालिक बनने तक की है। यह ग्रुप 1500 करोड़ रूपये का है और 11 हजार लोगों को रोजगार दे रहा है। आज चालू हो रहे उद्योग से 4 हजार व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि ऐसा बिरला ही उदाहरण है कि 1 वर्ष में ही कोई फैक्ट्री निर्मित हो जाए और कार्य करना प्रारंभ कर दे। उन्होंने कहा कि आत्म-निर्भर भारत में विक्रम उद्योगपुरी में एक लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट आने वाला है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कार्यक्रम में कंपनी के एमडी आर राजकुमार ने फैक्ट्री संबंधी जानकारी दी।

लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक, जन-प्रतिनिधिएवं नागरिक उपस्थित रहे।

बेस्ट लाइफ स्टाइल एपेरल फैक्ट्री का अवलोकन
मुख्यमंत्री श्री चौहान और केन्द्रीय मंत्री श्रीमती जरदोश सहित सांसद एवं मंत्री ने फैक्ट्री का अवलोकन भी किया। उन्होंने फैक्ट्री में लगी फ्लेट लॉक, ओवर लॉक और सिंगल निडिल लॉक स्टिच मशीन पर प्रशिक्षण ले रही युवतियों से चर्चा कर रोजगार संबंधी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं एसपी सचिन शर्मा मौजूद रहे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमहापौर अध्यक्ष तथा पार्षदों के पारिश्रमिक तथा भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी, अप्रैल माह से ही मिलेगा लाभ
Next Article रतलाम: सीएम के दौरे के पहले प्रभारी मंत्री ने देखी व्यवस्था, कल रतलाम में आएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
Editor

Related Posts

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

October 15, 2026

October 14, 2026

प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,11 जिलों के कलेक्टर बदले… सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना को उज्जैन संभाग अपर आयुक्त बनाया

October 14, 2026

लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 50 हजार की रिश्वत मांगने वाला पंचायत सचिव 25 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार…प्राइवेट स्कूल का दो साल का प्रॉपर्टी टैक्स करीब 2.20 लाख रुपये से कम करने के बदले मांगी थी रिश्वत

October 9, 2026

2 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, 20 हजार लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई,नामांतरण के लिए रिश्वत मांगने का मामला…. तहसीलदार सहित दो पटवारियों पर भी प्रकरण दर्ज

September 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

By EditorOctober 20, 2026

रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर आज…

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026
Top Trending

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

By EditorOctober 20, 2026

रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी…

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर…

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.