Author: Editor

रतलाम,4अप्रैल(खबरबाबा.काम)। आचार्य श्री रामलालजी म.सा. के 71वां जन्मोत्सव साधुमार्गी जैन संघ के द्वारा कल 5 अप्रैल को प्रभातफेरी व अन्य धार्मिक आयोजन के साथ मनेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रीतेश गादिया ने बताया कि प्रभातफेरी सुबह 7.30 बजे घासबाजार से प्रारंभ होकर माणकचौक, डालुमोदी बाजार, नाहरपुरा ,धानमंडी, बजाजखाना, चांदनीचौक होते हुए समता भवन चोमुखीपुल पर समाप्त होगी‌। तत्पश्चात रामेश चालीसा होगी व शासन दिपक श्री सुमितमुनी जी म. सा आदि ठाणा के प्रवचन होंगे। साथ ही महतम महोत्सव के अंतर्गत व्यसन मुक्ति ,धार्मिक ज्ञान ,आदि से लोगो को जोड़ा जाएगा व सामूहिक एकासन का आयोजन भी होगा। संघ…

Read More

रतलाम,4अप्रैल(खबरबाबा.काम)। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। जावरा पुलिस ने तस्करी के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है। निर्देशों के तहत पुलिस थाना औद्यौगिक क्षैत्र जावरा द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपियो को गिरफ्तार किया गया । पुलिस को मुखबीर व्दारा महू नीमच फोरलेन हाईवे के पास ग्राम हसनपालिया स्थित एक ढाबे पर अवैध मादक पदार्थ के रखे होने तथा उसके…

Read More

रतलाम,4अप्रैल(खबरबाबा.काम)। श्री सकल जैन श्रीसंघ के तत्वावधान में आज भगवान महावीर का 2622 वां जन्म कल्याणक महोत्सव उत्साह और उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य चल समारोह निकाला गया। इसके बाद जैन स्कूल में धर्मसभा हुई और समस्त समाजजनो का स्वामीवात्सल्य आयोजित किया गया। https://youtu.be/jmPdFkgmgnw पूरे विश्व को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले भगवान महावीर का जन्म कल्याणक रतलाम में भी धूमधाम से मनाया गया। भगवान महावीर के जयकारे यहाँ घर घर गूंजे। त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की, के जयघोष के साथ सकल जैन समाज ने शहर में चल समारोह निकाला,…

Read More

भोपाल,3अप्रैर(खबरबाबा.काम)। राज्य शासन द्वारा बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। कई जिलों के कलेक्टर को बदला गया है। इंदौर नगर निगम कमिश्नर का तबादला कर रीवा कलेक्टर बनाया गया है। देखें सूची

Read More

Artemis II मिशन के लिए NASA ने चार एस्ट्रोनॉट्स का चयन कर लिया है. ये एस्ट्रोनॉट्स अगले साल के शुरुआत में चंद्रमा के चारों तरफ चक्कर लगाकर वापस धरती पर आएंगे. अपोलो मिशन के 50 साल से ज्यादा समय के बाद कोई इंसान चंद्रमा तक जाएगा. अर्टेमिस-2 एक फ्लाईबाई मिशन है. यानी एस्ट्रोनॉट्स ओरियन स्पेसक्राफ्ट में बैठकर चंद्रमा के चारों तरफ चक्कर लगाकर धरती की तरफ वापस चले आएंगे. ये हैं चार एस्ट्रोनॉट जा रहे हैं Artemis-II मिशन में 1. क्रिस्टीना एच कोच (मिशन स्पेशलिस्ट/अमेरिका) 2. जेरेमी हेनसन (मिशन स्पेशलिस्ट/कनाडा) 3. विक्टर ग्लोवर (पायलट/अमेरिका) 4. ली वाइसमैन (कमांडर/अमेरिका) इन चारों एस्ट्रोनॉट्स में एक…

Read More

रतलाम 3 अप्रैल (खबरबाबा.काम)।  कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नए सिरे से पदस्थापना की गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रभारी तहसीलदार ऋषभ ठाकुर तहसीलदार रतलाम शहर होंगे। प्रभारी तहसीलदार रामकलेश साकेत तहसीलदार रतलाम ग्रामीण होंगे। प्रभारी तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका तहसीलदार बाजना, नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार दानगढ़ तहसीलदार पिपलोदा, प्रभारी तहसीलदार बाजना श्रीमती अश्विनी गोहीया नायब तहसीलदार टप्पा शिवगढ़ तहसील सैलाना तथा प्रभारी तहसीलदार बाजना श्रीमती रूपाली जैन अब नायब तहसीलदार टप्पा बिलपांक तहसील रतलाम ग्रामीण होंगी।

Read More

रतलाम,3अप्रैल(खबरबाबा.काम)। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व भाजपा के केंद्रीय संगठन ने मैदानी स्तर पर पार्टी और कार्यकर्ताओं की नब्ज को टटोलना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को भाजपा मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल मंदसौर और नीमच होते हुए रतलाम पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली और वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। क्षेत्रीय संगठन मंत्री के दौरे के दौरान जहां राजनीतिक दलो के पारंपरिक स्वागत के तरीके में अंतर नजर आया ,वहीं पार्टी सूत्रों की माने तो वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक…

Read More

नई दिल्ली,3अप्रैल(खबरबाबा.काम)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हीरक जयंती समारोह शिरकत की। इस दौरान उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलांग, पुणे और नागपुर में सीबीआई के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया। पीएम ने सीबीआई के हीरक जयंती समारोह पर डाक टिकट और एक स्मृति सिक्का भी जारी किया। इस दौरान सीबीआई का ट्वीटर अकाउंट भी लॉन्च किया गया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सीबीआई के कामकाज की खूब तारीफ की। भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘देश के प्रीमियम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी…

Read More

रतलाम, 03 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। श्री सकल जैन श्रीसंघ के तत्वावधान में 4 अप्रैल को भगवान महावीर का 2622 वां जन्म कल्याणक महोत्सव उत्साह और उल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 10 जैन स्कूल में धर्मसभा होगी। इसके बाद समस्त समाजजनो का स्वामीवात्सल्य आयोजित होगा। श्री सकल जैन श्रीसंघ के संचालक मण्डल सदस्य ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबिया, प्रकाश मुणत, निर्मल लुनिया, जयंत बोहरा, महेन्द्र चाणोदिया, सुशील छाजेड़, अभय पोरवाल, ओम अग्रवाल एवं राजेश सुराना ने बताया कि महावीर जयंती पर प्रतिवर्षानुसार सकल जैन श्रीसंघ के मार्गदर्शक पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी एवं विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में कार्यक्रम…

Read More

रतलाम,3अप्रैल(खबरबाबा.काम)। कांग्रेस नेता फैय्याज मंसूरी ने रविवार को अपने निवास पर कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। कांग्रेस द्वारा हाल ही में शहर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह,बसंत पंड्या, गणेश यादव, सोहेल काजी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया,रतलाम शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सैयद वुसत जैदी एवं रतलाम युवक कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष नदीम मिर्जा का स्वागत किया गया।

Read More