Author: Editor

झाबुआ,26मार्च(खबरबाबा.काम) । भोपाल में रेल रोकने के मामलें में कांग्रेस यूथ प्रेसिडेंट विक्रांत भूरिया को भोपाल पुलिस ने झाबुआ से गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भूरिया ने अपने साथियों के साथ भोपाल में रेल रोक दी थी और इंजन पर वे चढ़ गए थे। यह विरोध प्रदर्शन वे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोधस्वरूप कर रहे थे। इस मामले में भोपाल रेलवे पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। रविवार को सुबह भोपाल रेलवे थाना प्रभारी नितिन पटेल भूरिया को गिरफ्तार करने के लिए झाबुआ आए। झाबुआ…

Read More

रतलाम,25मार्च(खबरबाबा.काम)। शनिवार रात को आईपीएस अधिकारियों की जंबो तबादला सूची जारी की गई। 75 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को रतलाम एसपी बनाया गया है। रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी का स्थानांतरण कर उन्हें सागर एसपी बनाया गया है। मनोज कुमार सिंह को रतलाम डीआईजी पदस्थ किया गया है। आईपीएस सिद्धार्थ बहुगुणा 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी है।2005 में आईआईटी दिल्ली से बीटेक करने के बाद श्री बहुगुणा ने बहुराष्ट्रीय कंपनी प्राइस वाटर हाउस कूपर्स (PWC) में जॉब किया।इसके पहले उनकी स्कूलिंग देहरादून और दिल्ली में हुई थी। कुछ समय नौकरी के…

Read More

रतलाम-जावरा(खबरबाबा.काम)। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की जावरा विधानसभा में कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा जावरा में कांग्रेस नेता डीपी धाकड़ के निवास पर पहुंचे और पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में शामिल हुए। जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेसी नेता डीपी धाकड़ जावरा विधानसभा में लगातार सक्रिय है। शनिवार को श्री धाकड़ के निवास पर पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा शामिल हुए। उनके साथ आलोट विधायक मनोज चावला , जिला कांग्रेस अध्यक्ष…

Read More

रतलाम 25 मार्च (खबरबाबा.काम)। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर की जाने वाली गेहूं खरीदी के लिए खरीदी केंद्रों पर संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। किसानों को परेशानी नहीं हो, गेहूं खरीदी के संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों को खरीदी केंद्रों पर चस्पा किया जाए। उक्त निर्देश सांसद गुमान सिंह डामोर द्वारा शनिवार को संपन्न दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित उक्त बैठक में विधायक चैतन्य काश्यप, विधायक दिलीप मकवाना, विधायक मनोज चावला, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लाला बाई, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, सीईओ जिला पंचायत…

Read More

भोपाल,24मार्च(खबरबाबा.काम)। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई ने सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया है कि अवैध निर्माण गतिविधियों पर विशेष अभियान चला कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्य-योजना बना कर एक अप्रैल से अभियान प्रारंभ करें। श्री मंडलोई ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के फैलाव और नये क्षेत्रों को जोड़े जाने से भवन निर्माण गतिविधियों में अत्यधिक वृद्धि हुई है। शहरी क्षेत्रों में जनसंख्या वृद्धि से भी नये आवासों की संख्या में वृद्धि हो रही है। यह संज्ञान में आ रहा है कि भवन निर्माण कार्यों में से कई कार्य बिना अनुमति अथवा…

Read More

रतलाम,24 मार्च(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, औद्योगिक, जनकल्याण सहित सभी मापदंडों पर खरी उतरी है। कोरोना काल की विभीषिका के बीच काम संभालने वाली सरकार ने हर वर्ग के विकास की इबारत लिखी है। डेढ साल कांग्रेस के शासनकाल और फिर दो साल कोरोना काल में काम की गति प्रभावित रही, लेकिन अब प्रदेश विकसित राज्य बनने की और फिर अग्रसर है। भाजपा शासनकाल में प्रदेश की जीडीपी दर 3.6 से बढकर 4.8 हो गई हैै। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शनिवार से लाडली बहना योजना का काम शुरू हो रहा है। गुरूवार को…

Read More

रतलाम/जावरा-24 मार्च (खबरबाबा.काम)। जावरा -मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के आठ वार सांसद रहे पूर्व भाजपा अध्यक्ष स्व.डॉ लक्ष्मीनारायण पांडेय के नाम पर रतलाम चिकित्सा महाविद्यालय होगा। उक्त आशय की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान में नीमच में आयोजित कार्यक्रम में की।इस घोषणा के पश्चात रतलाम में आयोजित रोजगार दिवस कार्यक्रम में हर्ष व्यक्त कर जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय का स्वागत जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा,जिलाधीश नरेंद्र सूर्यवंशी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े सहित गणमान्य ने किया। https://youtu.be/Y7Uq7sPx3CY उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी, उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण…

Read More

रतलाम,24मार्च 2023। राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। सूरत कोर्ट ने कल ही उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। लोकसभा सचिवालय की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें कि मानहानि के मामले में सूरत की अदालत ने गुरुवार को ही राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी पर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी का आरोप लगा था। जिसके खिलाफ राहुल के खिलाफ गुजरात भाजपा के विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।…

Read More

रतलाम,24मार्च(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा रतलाम जिले में वर्ष 2023 -24 के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है।

Read More

रतलाम, 23 मार्च (खबरबाबा.काम)। शहर में विकास कार्यों के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने  विधायक निधि से 2.25 करोड़ रूपए नगर निगम को प्रदान किए है। उक्त राशि मिलने पर महापौर  सहित समस्त जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम  अधिकारियों ने पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री काश्यप का सम्मान कर आभार जताया। नगर निगम परिसर में आयोजित इस समारोह के दौरान 150 हितग्राहियों को पात्रता पर्ची का वितरण किया गया। विधायक श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री जी की अन्न योजना पूरी दुनिया में सबसे बड़ी खाद्यान्न वितरण की योजना थी। वर्तमान में जो पात्र…

Read More