Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : एसपी अमित कुमार के निर्देशन में दो वर्षों में रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ निर्णायक जंग- 224 NDPS प्रकरणों में 617 आरोपी गिरफ्तार,22.56 करोड़ से अधिक की एम.डी. ड्रग्स जब्त

September 7, 2026

रतलाम: मार्च तक पूर्ण होकर हैंडओवर होगा 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी जिला अस्पताल…निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, तीव्र गति से जारी है कार्य, कलेक्टर ने की समीक्षा

September 7, 2026

रतलाम : निर्धारित डेसिबल से ज्यादा बजा डीजे तो होगी कार्रवाई, एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी… नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

September 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » जिले में मतदान की तैयारिया अंतिम चरणों में,स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के लिए समस्त व्यवस्थाएं की गई,जिले में 375 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी,14 हजार से अधिक के विरूद्ध प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही
All News

जिले में मतदान की तैयारिया अंतिम चरणों में,स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के लिए समस्त व्यवस्थाएं की गई,जिले में 375 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी,14 हजार से अधिक के विरूद्ध प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही

SamagraBy SamagraNovember 25, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 25 नवम्बर 2018। विधानसभा निर्वाचन 2018 के तहत 28 नवम्बर को प्रातः 8बजे से सायं 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया होगी। जिले के 1267 मतदान केन्द्रों पर 9 लाख79 हजार 640 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में मतदान की तैयारियां अंतिम चरणों में है और प्रत्येक मतदाता को उसके मताधिकार का प्रयोग करने के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक वातावरण देने की समस्त व्यवस्थाएं की गई है।

 

उक्त जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान ने पत्रकारों को निर्वाचन व्यवस्था की जानकारी प्रदान करते हुए दी। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी एवं एडीएम श्री जितेन्द्र सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बताया कि जिले में 9 लाख 53 हजार मतदाताओं को वोटर स्लीप वितरित की जा चुकी है। इस बार वोटर स्लीप का आकार बड़ा रखा गया है। उसके साथ ही इसके पीछे मतदान केन्द्र का नक्शा भी प्रदर्शित किया गया है। जिन मतदाताओं को मतदाता स्लीप नहीं मिल पाई है वे आयोग द्वारा निर्धारित 12 पहचान पत्रों के आधार पर अपनी पहचान प्रदर्शित कर मतदान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिले 475 सेवा मतदाता है इन्हें डाकमत्र उपलब्ध करवाया गया है जो इलेक्ट्रानिक माध्यम से उन तक पहुंच गया है और वे इसके माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। जिले में पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए समस्त मतदान केन्द्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई है। जिले में 100 बूथ’आल वूमन बूथ‘ के रूप में स्थापित किया जाएगा। इन केन्द्रों पर महिलाकर्मियों को नियोजित किया जाकर इन्हें विशेष रूप से तैयार किया जाएगा। जिले में 70 मतदान केन्द्रों पर उत्कृष्ट मतदान केन्द्र के रूप में सज्जित किया जाएगा। इस बार आयोग के निर्देशानुसार क्यूलेस सिस्टम भी बनाया जाएगा। यदि कोई मतदाता दिव्यांग है या महिला गर्भवती है या जिस महिला मतदाता के साथ छोटे बच्चे है ऐसे मतदाताओं को कतार मे लगने की आवश्यकता नहीं होगी।

जिले में 325 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी

उन्होंने बताया कि जिले में 325संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 125 बूथ पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। 127 बूथ में सीसीटीवी की व्यवस्था रहेगी। 105 बूथ पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त जिले में 328 सुक्ष्म प्रेक्षक भी नियुक्त किए गए है जो मतदान दिवस पर सभी मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं का भ्रमण कर निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के लिए कार्य करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सीआरपीएफ की 10 कंपनियां भी जिले में तैनात की गई है। इसके अतिरिक्त जिले में 20 से अधिक वीडियो निगरानी दल और इतने ही फ्लाईंग स्क्वॉड भी गठित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में प्रतिबन्धात्मक आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसके तहत पांच से अधिक व्यक्तियों का जमावड़ा नहीं हो सकेगा। 26 नवम्बर से सायं 5बजे के उपरान्त रैली, सभा, ध्वनि-विस्तारक यंत्रों द्वारा प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। जिले से लगी राजस्थान के 3 जिलों बांसवाड़ा, झालावाड़ एवं प्रतापगढ़ में रतलाम जिले से लगी 3 किलोमीटर क्षेत्र में स्थापित शराब दुकानों को बंद रखने के लिए तीन जिलों से कहा गया है। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस पर अभ्यर्थी को 3 वाहन का प्रयोग करने की अनुमति रहेगी। प्रत्येक वाहन में5 से अधिक व्यक्ति नहीं होंगे। इन 5 व्यक्तियों में वाहन चालक और अभ्यर्थी को यदि निजी सुरक्षागार्ड रखने की अनुमति है तो वह भी शामिल रहेगा। अभ्यर्थी मतदान केन्द्र का भ्रमण कर सकेगा लेकिन वहां की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करेगा और न ही मतदान केन्द्र में बैठकर मतदान व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास करेगा।

14 हजार से अधिक के विरूद्ध प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही

जिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आचार संहिता लागू होने से अब तक की अवधि में जिले में 3772लायसेंसी शस्त्रों में से 90 शस्त्रों को छूट प्रदान की जाकर एवं 13 शस्त्रों को जब्त कर शेष सभी शस्त्र जमा करा दिए गए हैं। उन 681 प्रकरणों में9200 लीटर एवं 286 प्रकरणों में 2600 लीटर शराब जब्त की गई है। विभिन्न प्रकरणों में 15आग्नेय शस्त्र एवं 197 हथियार जब्त किए गए हैं। विभिन्न धाराओं में 24544 प्रकरणों में 1.25करोड़ रुपये का समन शुल्क वसूला गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 660 स्थायी वारंट एवं4717 गैर जमानती वारंट तामिल किए जाकर133 गैर जमानती वारंट लंबित है। इसी प्रकार14927 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबन्धात्क कार्यवाही की जाकर 8225 लोगों को अंतिम बाउंड ओवर किया गया है। 1.28 करोड़ की नगदी एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 10सीएपीएफ कंपनी, 2 एसएएफ कंपनी एवं 520होमगार्ड उपस्थित हो चुके हैं। जिले में आचार संहिता उल्लंघन के 12 प्रकरण दर्ज किए गए हैं तथा 11 वल्नरेबल क्षेत्रों में 43 लोगों को इंटीमीडेटर चिन्हित कर प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि 14 अंतर राज्य एवं26 अंतर जिला नाकों से बार्डर सीलिंग 72 घण्टों के लिए की जाएगी। श्री तिवारी ने बताया कि जिले में मतदान व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए10 डीएसपी क्षेत्र बनाकर डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियो
ं की नियुक्ति कर दी है। इन क्षेत्रों में आज से अपना क्षेत्रवार प्रारंभ कर दिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा अपने सूचना तंत्र के माध्यम से डायल 
100 सेवाओं के माध्यम से मतदान व्यवस्था पर पूरी निगरानी की जाएगी।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसोमवार 26 नवम्बर सायं 5 बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, जिला दण्डाधिकारी ने प्रतिबन्धात्क आदेश जारी किए
Next Article आईएमए हॉल रतलाम में हुआ डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ,बीपीएल कार्डधारकों को मिलेगी निःशुल्क जांच की सुविधा।
Samagra

Related Posts

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : एसपी अमित कुमार के निर्देशन में दो वर्षों में रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ निर्णायक जंग- 224 NDPS प्रकरणों में 617 आरोपी गिरफ्तार,22.56 करोड़ से अधिक की एम.डी. ड्रग्स जब्त

By EditorSeptember 7, 2026

मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के साथ आदतन तस्करों की संपत्ति पर भी…

रतलाम: मार्च तक पूर्ण होकर हैंडओवर होगा 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी जिला अस्पताल…निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, तीव्र गति से जारी है कार्य, कलेक्टर ने की समीक्षा

September 7, 2026

रतलाम : निर्धारित डेसिबल से ज्यादा बजा डीजे तो होगी कार्रवाई, एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी… नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

September 7, 2026
Top Trending

रतलाम : एसपी अमित कुमार के निर्देशन में दो वर्षों में रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ निर्णायक जंग- 224 NDPS प्रकरणों में 617 आरोपी गिरफ्तार,22.56 करोड़ से अधिक की एम.डी. ड्रग्स जब्त

By EditorSeptember 7, 2026

मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के साथ आदतन तस्करों की…

रतलाम: मार्च तक पूर्ण होकर हैंडओवर होगा 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी जिला अस्पताल…निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, तीव्र गति से जारी है कार्य, कलेक्टर ने की समीक्षा

By EditorSeptember 7, 2026

रतलाम 7 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने समदढ़ियां ग्रुप (ठेकेदार) द्वारा…

रतलाम : निर्धारित डेसिबल से ज्यादा बजा डीजे तो होगी कार्रवाई, एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी… नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

By EditorSeptember 7, 2026

रतलाम, 7 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने ध्वनि प्रदूषण, नकली…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.