रतलाम, 26अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। जीवन में किसी मुकाम को हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारण करना बहुत जरूरी है। लक्ष्य बनाओ और उसे पाने के लिए ईमानदारी से प्रयास करो। सफलता के लिए कभी शॉर्टकट तरीका मत अपनाओ। पोस्ट, पावर और पैसे के पीछे अंधाधुन मत भागो ।जीवन में अच्छा इंसान बनना सबसे जरूरी है। अच्छे समाज के निर्माण के लिए हमें खुद को बदलना होगा ,हम बदलेंगे तो जग बदलेगा।
कुछ इस तरह के प्रेरणादाई उद्बोधन के साथ एसपी गौरव तिवारी आज बिबड़ोद रोड स्थित श्री नाहर कान्वेंट सीबीएसई स्कूल में विद्यार्थियों से रूबरू हुए। एसपी गौरव तिवारी ने यहां कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया, और कैरियर, कानून, यातायात ,अपराध सहित अन्य विषयों पर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

एसपी गौरव तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली तथा व्यक्तियों के अपने कानुनी अधिकार, उनका उपयोग किस प्रकार से किया जाए इसकी विस्तार से जानकारी दी, ताकि पुलिस प्रशासन और समाज दोनों मिलकर समाज में होने वाले अपराधों को रोकने में सक्षम बनें।

विद्यार्थियों के प्रश्नों का जवाब देते हुए एसपी गौरव तिवारी ने महिला सबंधी अपराध, सायबर क्राइम तथा यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी । उन्होंने कानुन की धाराओं एवं प्रक्रियाओं से बच्चों को परिचित करवाया।
लगभग 1.30 घण्टे तक चले सत्र में एस.पी. श्री तिवारी ने बड़ी ही सरल भाषा में उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियो की कानुन से सम्बन्धित जिज्ञासाओं का समाधन किया , साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को उनके कैरियर और सामाजिक दायित्वों को लेकर भी महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादाई बातें बताई। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में पेशेंस रखना बहुत जरूरी है अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए और कभी हिम्मत नहीं हारना चाहिए।कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के संचालक रवि नाहर एवं रेवंत नाहर ने एसपी गौरव तिवारी का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा ।
Trending
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
