रतलाम,31 जुलाई (खबरबाबा. काम)। बुधवार को लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के दल ने ढोढर चौकी के आरक्षक राजपालसिंह को 3 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। इस आरक्षक पर आरोप लगाया गया था कि वह ढाबा संचालक को झूठे केस में फंसाने के नाम पर 10 हजार रुपए मांग रहा था।
पीड़ित लोकायुक्त कार्यालय पहुंचा और रिश्वत मांगे जाने की जानकारी दी। इसके बाद लोकायुक्त के दल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर, योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। जब आरोपी रिश्वत की कुछ राशि पीड़ित से ले रहा था, इसी दौरान लोकायुक्त के दल ने उसे ट्रेप कर लिया।
आरोपी को 3000 रुपए लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी द्वारा ली गई रिश्वत की राशि जब्त कर ली गई। यह कार्रवाई डीएसपी लोकायुक्त शैलेन्द्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई।
Trending
- रतलाम: माननखेड़ा पुलिस की कार्रवाई: 50 लाख की MD ड्रग्स के साथ मंदसौर के तीन युवक गिरफ्तार
- रतलाम: करणीसेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर एक और FIR, बांछड़ा समाज की शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
- रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर,अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं…अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र
- रतलाम: नामली में सनसनीखेज वारदात-चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर फैक्ट्री में बंद किया, तीन युवकों ने किया दुष्कर्म,एक पीड़िता नाबालिग,प्रकरण दर्ज
- रतलाम पुलिस की साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई,16 ई-एफआईआर दर्ज, 19.58 लाख रुपए रिफंड कराए,18 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बस ट्रक में घुसी, 3 से 4 यात्री घायल,ओवरटेक बना हादसे की वजह… फोरलेन की एक साइड लगा जाम
- रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 का आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ,14 टीमें में ले रही भाग,पेवेलियन में 1500 खेल प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
