रतलाम 12 फरवरी 2020/ रतलाम नगर निगम परिसर में महिलाओं द्वारा संचालित किए जाने वाले तेजस्वी कैफे का शुभारंभ बुधवार को हुआ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, श्रीमती यास्मीन शेरानी द्वारा फीता काटकर किया गया। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुड़ी 10 महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे तेजस्वी कैफे में स्वल्पाहार तथा भोजन उचित दरों पर आमजन को मिल सकेगा। इस कैफे के जरिए गरीब कमजोर वर्गों की महिलाएं अपनी आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर अग्रसर हुई है।
तेजस्वी कैफे के लिए नगर निगम द्वारा महिला समूह को रेंट पर स्थान उपलब्ध कराया गया है। कैफे के लिए फर्नीचर, बर्तन तथा अन्य सामग्री महिला समूह द्वारा अपनी बचत राशि से जुटाई गई है। समूह के अध्यक्ष सफिया कुरेशी है, सचिव हेमलता मिश्रा है। सदस्यों में आशा मंडावरा, सोनम प्रजापति, लता जायसवाल, योगिता, शीला गवई, पिंकी दुबे, परवीन खान तथा तस्लीम खान सम्मिलित हैं। यह सभी महिलाएं रतलाम के नयागांव क्षेत्र की रहने वाली है।
कैफे का संचालन सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा। यहां पर चाय, कचोरी, समोसा, नमकीन, मिठाई इत्यादि के अलावा उचित दर पर भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। शुभारंभ अवसर पर सहायक कलेक्टर सुश्री तपस्या परिहार, श्री राजेश पुरोहित, श्री शेरू पठान भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि जिले में गरीब एवं कमजोर वर्गों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। जिला पंचायत परिसर में भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पंचायत केफे संचालित किया जा रहा है। इस कड़ी में आगे और भी कार्य किए जाएंगे।
Trending
- रतलाम: एसपी अमित कुमार की विभागीय सर्जरी-पता था तबादला सूची आएगी, लेकिन ऐसी आएगी इसका अंदाजा किसी को नहीं था…पहली बार शहर के सभी थानों में एक साथ बदलाव
- रतलाम: दिवाली होते ही जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी इधर से उधर… शहर के चारों थाने प्रभावित
- रतलाम: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रतलाम में पुलिस स्मृति परेड का हुआ आयोजन
- रतलाम: पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर की जा रही सख्त निगरानी, प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
- रतलाम: एनसीबी इंदौर ने रतलाम में अल्प्राज़ोलम बनाने वाली अवैध प्रयोगशाला का पर्दाफाश किया, 3.45 करोड़ की नियंत्रित ड्रग्स बरामद,दो गिरफ्तार
- पत्रकार दीप मिलन समारोह-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-औद्योगिक विकास के साथ विकसित रतलाम की परिकल्पना होगी पूर्ण, मीडिया करे सकारात्मक सहयोग
- श्री साईं इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी की विद्यार्थी वेलफेयर सोसाइटी “सहाया” द्वारा दिया गया वोकल फोर लोकल का संदेश
- रतलाम में डेस्टिनेशन वेडिंग का एहसास — जेएमडी पैलेस बना शादियों का पसंदीदा वेन्यू,अपनों के संग ,सपनों जैसा आयोजन…