रतलाम,23नवम्बर(खबरबाबा.काम)। नामली में शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में रतलाम निवासी योग गुरू की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मृतक की शिनाख्त उसके पास मिले एलबम से हुई। पुलिस के अनुसार घटना में अलकापुरी निवासी 75 वर्षीय योग गुरू रमेश छीपा की मौत हुई है।
रमेश मंदसौर से उनकी पुत्री से मिलकर रतलाम आ रहे थे। इस दौरान उनकी स्कूटी को नामली के समीप अज्ञात वाहन टक्कर मार कर निकल गया। सिर में आई गंभीर चोट के कारण वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। छीपा रतलाम शहर में योग गुरू के नाम से पहचाने जाते है। वह करीब पंद्रह वर्ष पूर्व रेलवे से सेवानिवृत्त हुए और फिर सक्रिय रूप से योग से जुड़ गए। वह यहां पर नामदेव समाज के अध्यक्ष पद भी है। इसके साथ ही वह पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी भी थे। घटना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मृतक के पास से एक एल्बम मिला। उस पर लिखे नंबर पर फोन लगाकर पुलिस ने जानकारी जुटाने का प्रयास किया तो उनकी शिनाख्त हो गई। पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
Trending
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
