नई दिल्ली(खबरबाबा.काम)।देश में उपराष्ट्रपति पद के लिए शनिवार यानि की आज मतदान होने जा रहा है. मतदान दस बजे से शाम पांच बजे तक होगा. साथ ही शाम सात बजे तक परिणाम भी आ जाएगा. भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के लिए चुनावी मैदान में एनडीए की ओर से वेंकैया नायडू हैं. तो वहीं विपक्ष से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और गांधीजी के पौत्र गोपालकृष्ण गांधी हैं.
मतदान में सांसद अपनी पसंद जाहिर करने के लिए खास तौर से तैयार कलम का इस्तेमाल करेंगे. निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने परंपराओं का हवाला देते हुए बताया कि मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी. गौरतलब है कि इस चुनाव में राजनीतिक दल व्हिप जारी नहीं कर सकते हैं, क्योंकि वोट गोपनीय मतपत्र के माध्यम से डाले जाते हैं.
बता दें कि मौजूदा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है. वह लगातार दो बार इस पद पर रह चुके हैं.
चुनाव का कार्यक्रम
उपराष्ट्रपति का चुनाव सीक्रेट बैलेट के माध्यम से होता है. इसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य वोट करते हैं. अपनी पसंद को मार्क करने के लिए सांसद एक खास पेन का इस्तेमाल करते हैं. किसी दूसरे पेन से मार्क किए गए वोट को खारिज कर दिया जाता है. बैलेट पेपर में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार का नाम होता है लेकिन इस पर किसी तरह का चुनाव चिह्न नहीं होता.
उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान का अधिकार
राज्यसभा के पदेन सभापति एवं देश के उपराष्ट्रपति के चुनाव में मतदान का अधिकार संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित तथा नामित सदस्यों को होता है. दोनों सदनों में सदस्यों की कुल संख्या 787 है. लोकसभा में अभी 543 और राज्यसभा में 244 सदस्य हैं. लोकसभा में दो सीट रिक्त हैं, जबकि राज्यसभा में एक सीट रिक्त है.
जदयू करेगी गोपालकृष्ण गांधी का समर्थन
बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड पर इस चुनाव के दौरान खास नजर रहेंगी. राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रामनाथ कोविंद की उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले बीजद और जदयू ने उपराष्ट्रपति चुनाव में गांधी का समर्थन करने का फैसला किया है. हालांकि, जदयू ने बिहार में महागठबंधन का दामन छोड़ दिया है. भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाई, लेकिन पार्टी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके गांधी के पक्ष में मतदान करने की बात कह रही है.
Previous Articleदो हजार वोटो के गणित में छिपी है अध्यक्ष की कुर्सी …..?
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.