कराची: क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने इमरान खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी का राष्ट्रीय टीम और विश्व एकादश के बीच इस सप्ताह गद्दाफी स्टेडियम में होने वाले मैच में आने का निमंत्रण नामंजूर कर दिया है। इमरान खान पांच दिन के लिए ब्रिटेन रवाना हो गए हैं जबकि विश्व एकादश की टीम को कल तड़के लाहौर पहुंचना है। वह यहां तीन टी20 मैच खेलेगी।
यह मार्च 2009 में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमले के बाद पहला अवसर है जबकि आईसीसी के समर्थन से पाकिस्तान में मैचों का आयोजन किया जा रहा है। पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता इमरान का उस दिन स्वदेश लौटने का कार्यक्रम है जिस दिन विश्व एकादश का दौरा समाप्त होगा। सेठी ने हाल में कहा था कि उन्होंने इस सीरीज के लिये 17 पूर्व कप्तानों और दिग्गजों को आमंत्रित किया है जिनमें इमरान और जावेद मियादाद भी शामिल हैं।
Previous Articleसब्जियों के डंठल में छिपे हैं कई सारे फायदे
Next Article एंड्रॉयड फोन को हैकिंग से बचाने के लिए अपनाए ये उपाय
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.