Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » यूपी के मंत्री एवं लोकसभा प्रभारी श्री सिंह ने कहा, सब कुछ समझने के बाद बनाएगें चुनावी रणनीति
All News

यूपी के मंत्री एवं लोकसभा प्रभारी श्री सिंह ने कहा, सब कुछ समझने के बाद बनाएगें चुनावी रणनीति

SamagraBy SamagraSeptember 8, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम(खबरबाबा.काम)। उत्तर प्रदेश के परिवहन और उर्जा मंत्री एवं प्रदेश की रतलाम, गुना और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के प्रभारी बनाए गए स्वतंत्रदेवसिंह ने शुक्रवार को अपने पहले रतलाम दौरे के अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करना है। सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलें यह हमारा लक्ष्य है। अभी मैं यहां के संगठन, माहौल, गतिविधियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से परिचित हो रहा हूं। सारी स्थितियों को समझने के बाद चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाकर उस पर कार्य होगा।
उत्तर प्रदेश के मंत्री एवं रतलाम लोकसभा सीट प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश के संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ रतलाम में जिले के विधायकों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फीडबैक लिया। रतलाम दौरे के अवसर पर उन्होने पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि मुझे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रतलाम लोकसभा सहित गुना और छिदंवाड़ा सीट की जवाबदारी दी है। आज मैं संगठन के ढांचे, स्वरुप और जिला, मंडल एवं ग्राम स्तर तक की कार्यकारिणी के बारे में जानकारी ले रहा हूं। बैठक कर कई बातों की समीक्षा की जा रही है। आगे भी समीक्षा और बैठकें जारी रहेगी। सरकार की योजनाएँ आमजनता और गरिबों तक पहुंच रही है कि नहीं, इस बात की समीक्षा की जा रही है। यदि नहीं पहुंच रही है तो उसकी चिंता करना जरुरी है। उन्होने कहा कि एक बार सब से मिलकर स्थितियों को समझ ले, उसके हिसाब से आगे (चुनाव) की रणनीति बनाएंगे।
पार्टी का कार्यकर्ता लक्ष्य लेकर चल रहा है
कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और नाराजगी के प्रश्न पर उन्होने कहा कि एसी कोई बात नहीं है। भाजपा पार्टी का हर कार्यकर्ता एक लक्ष्य लेकर चल रहा है। भारत को दुनिया का सिरमौर बनाना हमारा लक्ष्य है। गांव, गरीबों और किसानों का विकास हमारा लक्ष्य है। सभी के सर पर छत हो और सभी को मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो यह हमारा लक्ष्य है। प्रधानमंत्री भी इसके लिए दिनरात परिश्रम कर रहे है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी इसी लक्ष्य को लेकर काम कर रहे है। उन्होने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता हमारे लिए देवतुल्य है और भाजपा कार्यकर्ताओ की ही पार्टी है। भाजपा विचारधारा की पार्टी है। हम व्यापार करने के लिए राजनीति नहीं करते है।
रणनीति बनाएंगे और अगला चुनाव जीतेगें
रतलाम, गुना और छिदंवाड़ा कांग्रेस के कब्जे वाली तीनों प्रमुख लोकसभा सीटों को जितने और चुनौती के प्रश्न पर स्वतंत्रदेवसिंह ने कहा कि मिलबैठकर रणनीति तैयार करेगें और चुनाव जीतेंगें। ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश के परिवहन और उर्जा मंत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्य प्रदेश के रतलाम, गुना
और छिदंवाड़ा लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया है। प्रभारी बनने के बाद शुक्रवार को स्वतंत्रदेव सिंह पहली बात रतलाम आए और संगठन और यहां पार्टी की स्थिति का फीडबैक लिया। उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत भी बैठक में शामिल थे। भाजपा अगले लोकसभा चुनाव में हरहालत में तीनों लोकसभा सीटों पर कमल खिलाना चाहती है। वर्तमान में यह तीनों सीटें कांग्रेस का गढ है और यहां कमल खिलाना काफी चुनौती पूर्ण है। रतलाम लोकसभा सीट पर पार्टी ने पहली बार पिछले लोकसभा चुनाव में जीत हासील की थी, लेकिन सासंद स्व. दिलीपसिंह भूरिया के निधन से यह सीट रिक्त हो गई और उपचुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा एवं कांग्रेस ने अपनी इस पंरपरागत सीट पर फिर से कब्जा कर लिया।
बैठक कर लिया फीडबैक
शुक्रवार को रतलाम लोकसभा सीट प्रभारी स्वंतंत्रदेव सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने रतलाम में पार्टी नेताओं, विधायकों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ अन्य जनप्रतिनिधयों से चर्चा की। सूत्रों के अनुसार बैठक का पुरा फोकस आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव को लेकर था। दोनों नेताओं ने रतलाम लोकसभा की कोर कमेटी के सदस्यों से भी अलग से चर्चा की, जिसमें विधायक संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, सैलाना विधायक श्रीमती संगीता चारेल, वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय आदी मौजुद थे।
———-

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकार्यकर्ताओ के दर्द की अनदेखी के बीच 2019 में रतलाम झाबुआ संसदीय सीट जितने की रणनीति होगी शुरू।
Next Article आरटीओ ने की चालानी कार्यवाही,42 हजार से अधिक की हुई वसूली।
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.