Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » लूट और चोरी के पैसों से करते थे एश, चोर गिरोह धराया,कई वारदातों का खुलासा, तीन गिरफ्तार
All News

लूट और चोरी के पैसों से करते थे एश, चोर गिरोह धराया,कई वारदातों का खुलासा, तीन गिरफ्तार

SamagraBy SamagraSeptember 14, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम(खबरबाबा.काम)। पुलिस ने चार सदस्यी गिरोह के पर्दाफाश में सफलता हासील की है। गिरोह का मुख्य सरगना फिलहाल फरार है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुछताछ में आरोपियों से चोरी और लूट की एक दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों से 10 मोटरसाइकिलों सहित करीब 10 लाख रूपए का चोरी का सामान जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य लूट और चोरी के पैसों से एशो आराम कर अपने शौक पुरा करते थे और इसी कारण वे नजर में आए।
गुरूवार को पुुलिस नियंत्रण कक्ष पर एसपी अमित सिंह और नवागत एएसपी डा. राजेश सहाय ने इन वारदातों का खुलासा किया। एसपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि क्षैत्र में हो रही लगातार चोरियोंं की वारदातों को रोकने के लिए एसडीओपी संजीव मुले के निर्देशन में टीम का गठन किया गया था। टीम को मुखबीर से कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली। मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सातरुंडा चौराहे से जितेन्द्र पिता जगदीश निवासी झरखेड़ी और सुरेश पिता राधेश्याम निवासी अथमनापाड़ा झरखेड़ी को हिरासत में लिया। दोनों के पास किटनाशक दवाई थी, जिसे वे बेचने जा रहे थे। पुछताछ करने पर दोनों ने उक्त किटनाशक बिरमावल के शिव भोला कृषि सेवा कैन्द्र से 16 अगस्त 17 को चोरी करना बताया। आरोपियों से जब पुलिस ने सख्ती से पुछताछ की तो दोनों ने राकेश पिता गुड्डू पारगी निवासी गुर्जरपाड़ा और सुनील पिता अमृतलाल मकवाना निवासी गुर्जरपाड़ा के साथ मिलकर चोरी और लूट की कई वारदात करना कबूल किया।
पेट्रोल पंप सचालक सहित लूट की दो वारदात की
एसपी सिंह ने बताया कि आरोपियों ने ही इसी साल 13 मई को बिरमावल में पेट्रोल पंप संचालक अरूण नांदेचा के साथ मारपीट कर 45 हजार रूपए लूटे थे। इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 12 हजार रूपए जब्त भी कर लिए है। इसके अलावा इसी माह 4 सितम्बर 2017 आरोपियों ने एलआईसी एजेन्ट पियुष निवासी बिरमावल के साथ मारपीट कर एक बैग और दो हजार रुपए लूट लिए थे। उक्त प्रकरण में बैग और रुपए आरोपियों से जब्त किए गए है।
धार, उज्जैन, इंदौर से चुराई बाइकें
आरोपियों से पुछताछ में रतलाम सहित इंदौर, उज्जैन और धार की मोटरसाइकिल चोरी एवं अन्य चोरियों का भी खुलासा हुआ है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 मोटरसाइकिल सहित 10 सबमर्सिबल पंप, 8 बोरी सोयाबीन, कीटनाशक दवाईयां, स्प्रे पंप, जनरेटर, केबल, पाईप और गैस टंकी व चूल्हा जब्त किया है। एसपी अमित सिंह के अनुसार आरोपियों से अन्य भी वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है और पूरी संभावना है कि इनसे ओर कई वारदातों का खुलासा हो सकेगा। एसपी अमित सिंह ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना राकेश पारगी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के बाद और वारदातों के भी खुलासे की संभावना है।
बाक्स
एशो आराम से शोक पुरा करना पड़ा मंहगा

पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों की ऐशो आराम की जिंदगी इन्हें नजरों में ले आई थी। चारों ही अपराधी वारदातों को अंजाम देने के बाद जो रूपए हांसिल होते उनसे महंगे शोक पूरे करते थे। हर रोज बियर पीना, महंगे होटल्स में खाना और ऐशो आराम की जिंदगी जीने कारण आरोपी मुखबीर की नजर में आए और पुलिस के हत्थे चढे तो एक के बाद एक कई सारी वारदातों का खुलासा हो गया। आरोपी जितेंद्र और सुरेश पर निगरानी के दौरान पता चला कि दोनों ही कुछ कीटनाशक दवाईयों को बेचने के लिए सातरूंडा चौराहे पर पहुंचे है, यही से पुलिस ने इन्हें दबोचा और पूछताछ की तो एक के बाद एक वारदातों खुलती गई।
दस हजार का पुरस्कार
एसपी अमित सिंह ने बताया कि गिरोह का पर्दाफाश करने और चोरी का सामान बरामद करने में बिलंपाक थाना प्रभारी हरिश जेजुरकर, एसआई विजय रावत, एएसआई आर.एस.शक्तावत, प्रधान आरक्षक संतोष अग्निहोत्री, गंजानंद शर्मा, आरक्षक प्रहलाद,माखनसिंह, लाखनसिंह, संजय, अनिल, लोकपालसिंह, संजीव जादौन और ग्राम रक्षा समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी ने टीम को दस हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबस मौन और आंसू ……नम आँखों से दी जननेता महेंद्र सिंह को अंतिम विदाई।
Next Article आतंक पर PAK को झटका, मोदी-आबे बोले- जैश, लश्कर से मिलकर लड़ेंगे भारत-जापान
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.