रतलाम(ख़बरबाब. कॉम)।ए मेरे वतन के लोगो ज़रा याद करो कुर्बानी की गुजंती पुलिस बेंड की स्वर लहरियों के बीच, जिला पुलिस बल द्वारा शनिवार सुबह पुलिस लाइन (डीआरपी लाइन) में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में देशभर में पिछले एक वर्ष में आम लोगो की सुरक्षा एवं राष्ट्र की सेवा करते हुये कर्तव्य बेदी पर शहीद हुवे पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर याद किया गया । आयोजन में डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी , पुलिस कप्तान अमित सिंह , प्रभारी कलेक्टर सोमेश मिश्रा , महापौर सुनीता यार्दे , ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईड़ा सहित पुलिस प्रशासन का अमला गणमान्य नागरिक और कुछ शहीद अमर जवानों के परिजन मौजूद रहे । पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर शाम 7 बजे दो बत्ती चौराहे के समीप एसपी अमित सिंह की उपस्थिति में संगीतमयी श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी रखा गया हैं।
Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
