रतलाम(खबरबाबा.काम)। जिले में माइक्रो फाइनेंस कपंनी के कर्मचारियों के साथ एक बार फिर लूट की वारदात हुई है। इस बार जावरा सबडिवीजन के पिपलौदा में तीन अज्ञात बदमाशों ने कंपनी के फील्ड आफीसर से 65 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया और भाग गए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 394 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
पिपलौदा थाना प्रभारी उमराव शेगोकर ने बताया कि आष्ठा थाना सिहोर निवासी कमल पिता करण मालवीय माइक्रो फाइनेंस कपंनी में फिल्ड आफीसर है। मंगलवार को कमल किश्तो के लिए नांदलेटा गए थे और सुबह 11 बजे नांदलेटा से बड़ायला माताजी की और जा रहे थे। फरियादी ने जो शिकायत दर्ज कराई उसके अनुसार तालाब के पास एक मोटर साइकल को मार्ग में खड़ी कर तीन लोग उस पर बैठे थे। मोटर साइकल पर बैठे एक व्यक्ति ने उसे बाइक रोकने का इशारा किया, जब उसने गाड़ी नहीं रोकी तो तीसरे व्यक्ति ने उसे हाथ मारा, जिससे कमल का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। फरियादी के अनुसार इसके बाद बदमाशों ने उसे थप्पड़ मारे और उसके पास से रुपयों से भरा बैग छिनकर भाग गए। फरियादी के अनुसार बैग में करीब 65 हजार रुपए थे। फरियादी ने वारदात के बाद पिपलौदा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर नाकेबंदी भी कराई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 394 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
