रतलाम(खबरबाबा.कॉम)।बहुप्रतीक्षित भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा एक दो दिन में होने की संभावना है । जिलाध्यक्ष कान्ह सिंह चौहान द्वारा सोमवार को किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा करने के बाद अब भाजपा जिला कार्यकारिणी जल्द ही घोषित होने के कयास लगाए जा रहे है ।
पिछले कई दिनों से भाजपा जिला कार्यकारिणी को लेकर अटकले चल रही है । जिला कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण पद उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के पदों को लेकर लंबे समय से कोई निर्णय नही हो पा रहा था । पार्टी के सभी गुटों को संतुष्ट करने की मंशा के बीच जिलाध्यक्ष के सामने विकट स्थितियां उत्पन्न हो गई थी । विशेषकर महामंत्री के पद को लेकर काफी खींचतान की खबरे आ रही थी । पार्टी सूत्रों का कहना है कि सभी अड़चने दूर कर ली गई है । पता चला है कि पिछली कार्यकारिणी के तीन महामंत्रियों में से एक ही रिपीट होगा ।शेष दो नए चेहरे शामिल होंगे । इसी प्रकार चार उपाध्यक्ष में से भी एक उपाध्यक्ष के ही रिपीट होने की संभावना है । देवेंद्र शर्मा, बलवन्तसिंह भाटी, श्रीमति निर्मला हाड़ा सहित कई ऐसे नाम है जिन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
