रतलाम(खबरबाबा.काम)। जैन स्थानकवासी श्री संघ के धर्मगुरु श्री राम गुरु के शिष्य श्री चंद जी म.सा. का 19 नवम्बर को सुबह जावरा में देवलोकगमन हो गया है । श्रीचंद जी म.सा. मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष हिम्मतजी कोठारी के सांसारिक भाई एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ललित कोठारी के सांसारिक पिता थे ।
उल्लेखनीय है कि श्रीचंदजी म.सा. ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में 10 वर्ष पूर्व आचार्य राम गुरु के चतुर्मास के समय प्रवचन के दौरान ही दीक्षा ग्रहण कर सांसारिक मोहमाया का त्याग कर दिया था । श्रीचंद मुनिजी चातुर्मास हेतु राकेश मुनिजी आदि ठाना के साथ जावरा में विराजमान थे । 18 नवम्बर की रात्रि को मुनि श्री काअचानक स्वास्थ्य खराब हुआ और 19 नवम्बर को अल सुबह उन्होंने अपनी देह त्याग दी ।मुनिश्री के देवलोकगमन की खबर लगते ही रतलाम, मंदसौर,नीमच,इंदौर,उज्जैन,बदनावर,बड़नगर सहित कई स्थानों से श्रावक श्राविकाएं बड़ी संख्या में जावरा पहुंच गए थे । दोपहर 1 बजे अरिहंत परिसर जावरा से म.सा.की म.सा. की डोल निकाली जाएगी। म.सा.जी की डोल विभिन्न मार्गो से होती हुई आनंद हनुमान मुक्ति धाम पहुंचेगी।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.