रतलाम(खबरबाबा.काम)।जावरा औ.क्षैत्र थाना पुलिस ने एक किलोग्राम अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासील की है. जब्त अफीम की किमती 01 लाख 20 हजार रुपए के लगभग है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार एक आरोपी को पुर्व मे अफीम के प्रकरण मे बासवाड़ा कोर्ट से सजा भी हो चुकी है।
जावरा औद्योगीक पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय, नगर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन मे चलाये जा रहे मादक पदार्थो की धरपकड के अभियान के तहत थाना औ.क्षैत्र जावरा प्रभारी निरीक्षक एम.पी.सिंह परिहार के नेतृत्व मे 29.12.17 की देर रात्री को मुखबीर सूचना मिली थी कि 02 व्यक्ति जिनके पास अफीम है, वे सोहनगढ़ फण्टे पर किसी ट्रक वाले को देने वाले है ।
उपरोक्त मुखबीर सुचना प्राप्त होने पर तत्काल निरी. एम.पी.सिह परिहार के द्वारा उनि आर.एस नागर, प्र.आर. दिनेश भदोरिया, आर.हर्षवर्धन, आर. चेनराम पाटीदार, आर. दिनेश तोमर की टीम गठीत कर रवाना किया जिसके द्वारा सोहनगढ़ फण्टे पर दो व्यक्ति पकड़े. जिनके नाम गौतम पिता कोयला उम्र 50 साल नि. नागदी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़, पँकज पिता गोतम उम्र 25 साल नि. नागदी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ राजस्थान बताए गए.तलाशी लेने पर दोनो ने अपने अपने जेकेटो के अन्दर पेट पर सफेद पाँलिथिन की थेलियो मे 500-500 ग्राम अफीम छीपा रखी थी जो जप्त की गई. जिसका मूल्य 01 लाख 20 हजार रुपये है। आरोपी अफीम कहाँ से लाये व किसे देने वाले थे, पुछताछ जारी है पुलिस रिमाण्ड लिया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी गोतम को पुर्व मे बासवाड़ा कोर्ट से अफीम के प्रकरण मे 10 साल की सजा हो चुकी है, जो उच्च न्यायालय जोधपुर से जमानत पर है. उक्त उल्लेखनीय कार्य मे थाना प्रभारी औ.क्षैत्र जावरा एम.पी.सिंह परिहार , उनि.आऱ.एस.नागर, प्र.आर. दिनेशसिंह भदौरिया, आर हर्षवर्धनसिंह, आर हेमन्त पुरोहित , आर घनश्याम नागर ,आर. चेनराम पाटीदार, आर. दिनेश तोमर का सराहनीय योगदान रहा है । पुलिस अधीक्षक ने उक्त पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है ।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
