रतलाम,30 जनवरी(खबरबाबा.काम)। शहर में सोमवार रात हुई दो वाहन दुर्घटनाओं के बाद प्रशासन मंगलवार को हरकत में आया। दोपहर में कलेक्टर तन्वी सुन्द्रीयाल और एसपी अमित सिंह ने जिला, पुलिस और निगम प्रशासन के अधिकारियों के साथ शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ढाई घंटे से अधिक समय तक विभिन्न क्षैत्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
मंगलवार दोपहर को पहले एडीएम डा. कैलाश बुंदैला,एएसपी प्रदीप शर्मा, एसडीएम अनिल भाना, निगम आयुक्त एस.के.सिंह दो बत्ती चौराहे पर पहुंंचे और वहां सड़क के साइड में लगे पेवर ब्लाक हटाने का कार्रवाई की। यहां से अमला सैलाना बस स्टैण्ड पर पहुंचा, यहां कलेक्टर तन्वी सुन्द्रीयाल और एसपी अमित सिंह भी पहुंचे और चौराहे का निरीक्षण कर सड़क चौड़ीकर के लिए बाधक अतिक्रमण हटाने, सड़क में आगे तक लगे पोल की शिफ्टींग करने ,सड़क नापकर पार्किंग लाइन डालने, जेबरा क्रासिंग बनाने सहित अन्य निर्देश दिए। अधिकारियों ने दो बत्ती चौराहे और कोर्ट के समीप वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कोर्ट जाने वाले रास्ते पर कार्य चलने से उसे वन-वे कर डायवर्शन मार्ग तलाशने के भी निर्देश दिए। एसपी अमित सिंह ने निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर यातायात से संबधित सूचना बोर्ड को भी स्वंय व्यवस्थित किया।
यातायात को व्यवस्थित करने सड़कों पर उतरा प्रशासन,ढाई घंटे से अधिक समय तक कलेक्टर, एसपी ने एडीएम, एएसपी,शहर एसडीएम ,निगम आयुक्त के साथ शहर में विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर, एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.