Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम पुलिस को मिली सफलता,लूट की वारदात का मास्टर माइंड और दो अन्य फरार आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों ने लूट की दो और वारदातें कबूली
All News

रतलाम पुलिस को मिली सफलता,लूट की वारदात का मास्टर माइंड और दो अन्य फरार आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों ने लूट की दो और वारदातें कबूली

SamagraBy SamagraJanuary 12, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,12 जनवरी(खबरबाबा.काम)। फाइनेंशियल कंपनी के कर्मचारियों से लूट के मामले में करीब 1 महीने की मशक्कत के बाद पुलिस ने मास्टर माइंड और 2 अन्य फरार आरोपियों को धरदबोचा है। मास्टर माइंड ने साथियों के साथ मिलकर मलेनी नदी के पास 4 अगस्त को और बड़ायलामाताजी रोड पर 3 अक्टूबर को वारदात करने की बात भी कबूल की है। आरोपियों ने पहली लूट की घटना के बाद नई बाइक भी खरीदी थी जिसे दूसरी लूट में इस्तेमाल भी किया। पुलिस ने बाइक को भी जप्त कर लिया है। 
शुक्रवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूप पर पत्रकार वार्ता में एसपी अमित सिंह ,एएसपी राजेश सहाय और एएसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 11 दिसंबर को ग्राम बड़ौदा फंटा व मेवासा गांव के नाले के पास शाम को महेंद्र फाइनेंस के हाकिमवाड़ा निवासी हेमेंद्रसिंह सिसोदिया और जावरा निवासी स्वदेश पंवार बाइक पर 4 लाख 18 हजार रुपए कलेक्शन कर रतलाम लौट रहे थे। फंटे पर बाइक पर सवार दो बदमाश रोंग साईड से आए और कर्मचारियों को लात मारकर गिरा दिया एवं बैग छीनकर भाग निकले। बैग में 4 लाख 18 हजार रुपए रखे हुए थे। इस मामले में पुलिस ने पहले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एएसपी प्रदीप शर्मा, एएसपी डॉ. राजेश सहाय, एसडीओपी ग्रामीण संजीव मूले, एसडीओपी डीआर माले के निर्देशन में थाना प्रभारी नामली पुलिस और पिपलौदा थाना प्रभारी आरसी भाटी की टीम गठित की गई थी। पूछताछ में हुए खुलासे और लगातार सर्चिंग के बाद गुरुवार को 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसमें परमानंद पिता समरथ निवासी चौरासीबड़ायला जो गैंग का मुख्य सरगना है। राजकुमार पिता बंसीलाल पाटीदार निवासी मावता और सुखदेव पिता मांगीलाल गायरी निवासी मावता हैं। 
ये वारदात भी कबूली 
परमानंद से पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि 11 दिसंबर की वारदात के पहले भी इसी गैंग ने मिलकर जिले में दो अन्य वारदात को भी अन्जाम दिया था। इसमें 4 अगस्त 17 को मलेनी नदी के पुलिया के पास कार पंचर होने पर कार चालक व उसमें बैठी महिला के साथ मारपीट कर सोने-चांदी के जेवर और 28 हजार रुपए लूट लिए थे। घटना में फरियादी हाजी रमजान पठान ने नामली थाने पर शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके अलावा 3 अक्टूबर 17 को पिपलौदा थाना अन्तर्गत बड़ायलामाताजी और नांदलेटा के बीच तीन बदमाशों ने मोटर साइकल खड़ी करके मुंह पर कपड़ा बांधकर माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी कमल को लात मारकर गिराया था और फिर उससे मारपीट की। कमल का बैग छीनकर भाग निकले थे। पिपलौदा थाने पर कमल करण मालवीय ने प्रकरण दर्ज करवाया था। 

ये आरोपी पहले से थे गिरफ्त में 

पुलिस ने राधेश्याम पिता शंकरलाल मकवाना ग्राम बछोडिय़ा, संतोष उर्फ रामसिंह पिता दुलेसिंह तंवर निवासी हल्दूनी, संतोष पिता बद्रीलाल राठौर निवासी रणायरा, अशोक पिता भगवतीलाल कुमावत निवासी ग्राम मावता को पहले गिरफ्तार कर लिया था। इसी गैंग के राधे उर्फ राधेश्याम पिता गोवर्धन निवासी मावता और कान्हा उर्फ कन्हैयालाल निवासी मावता अब भी फरार हैं। 

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article20 वें खेल चेतना मेला का रैली के साथ भव्य आगाज । चार दिवसीय खेल मेले में होगी खेल प्रतिस्पर्धाएं ।
Next Article स्टेशन रोड थाने के पास हुई वारदात, रुपयो से भरा बैग उड़ाया, थाने पर पहुंचा फरियादी
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.