रतलाम,17 फरवरी(खबरबाबा.काम)। लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने शनिवार को रतलाम जिले में इस वर्ष की पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला मुख्यालय से करीब पंद्रह किमी दूर नामली में एक बैंक के शाखा प्रबंधक को बैंक परिसर में 25 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त टीम ने बैंक मैनेजर के एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। बाद में दोनों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार मैनेजर शासकीय योजना में स्वीकृत लोन की किश्त जारी करने के नाम प 25 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। जानकारी के अनुसार ग्राम ग्वाल खेड़ी निवासी हिम्मत सिंह ने बैंक मैनेजर और उसके साथी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी, जिस पर लोकायुक्त की टीम ने सबूत एकत्रित करते हुए इन पर शिकंजा कसा और शनिवार दोपहर में बैंक में पहुंचकर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। लोकायुक्त ने बैंक के शाखा प्रबंधक के साथ उसके साथी को भी पकड़ा है। इनके पास से टीम ने रिश्वत के रूप में ली गई राशि भी जब्त की है। फरियादी ने पशुपालन योजना में लोन के लिए आवेदन किया था, जिसके लिए करीब चार लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। उसकी पहली किस्त जारी करने के नाम पर मैनेजर, साथी के माध्यम से रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त ने वर्ष 2018 की जिले में पहली कार्रवाई को अंजाम दिया है।कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों को निजी मुचलके पर रिका कर दिया गया।
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
