रतलाम,1फरवरी(खबरबाबा.काम)। राशन घोटाले की जांच में जुटी पुलिस गुरुवार दोपहर को एक बार फिर नगर निगम पहुंची, लेकिन उसे समग्र आईडी की शाखा में काम करने वाले जिम्मेदार नहीं मिले। थाना प्रभारी अजय सारवान ने नगर निगम आयुक्त से चर्चा कर उनसे मामले सें संबधित जानकारी जुटाई और संबंधित शाखा के बाबूओं को थाने आने की सूचना साथी कर्मचारियों को देकर लौट आए।
पुलिस के अनुसार राशन घोटाले की जांच से सबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र करना थी, जिसके लिए वह निगम आयुक्त एसके सिंह से मिले थे। आयुक्त से जानकारी जुटाने के बाद वह जब राशन कार्ड शाखा में गए तो वहां के प्रभारी नहीं मिले। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो भोजनावकाश पर जाने की बात साथी कर्मचारियों ने कही। ये सुन पुलिस ने उनके आते ही थाने आकर संपर्क करने के निर्देश वहां मौजूद कर्मचारियों को दिए और लौट गई। यहां से पुलिस विकास शाखा परिसर में लगने वाले समग्र आईडी के कार्यालय में पहुंची, तो यहां भी इसका काम संभालने वाला कर्मचारी नहीं मिला। पुलिस ने जब उसके बारे में जानकारी जुटाई तो उसके भी भोजनावकाश पर जाने की बात साथियों ने कही।समग्र आईडी शाखा में संबधित कर्मचारी के नहीं मिलने पर पुलिस ने उसके सहयोगियों को उसके आने पर शाम थाने भेजने के निर्देश दिए है। नहीं आने पर नोटिस जारी किए जाने की बात कही है।
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
