Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » आयकर विभाग ने बनाई टैक्स नहीं जमा करने वालों की कुंडली, जानिए रतलाम रेंज में ऐसे कितने लोग जिन्होने नोटबंदी के दौरान लाखों से लेकर 10 करोड़ तक के किए ट्रांजेक्शन ,इनमें से रिर्टन नहीं भरने वाले लोगों को जारी हुए नोटिस, आयकर विस्तार और संग्रहण के लिए शुरु हुई दो योजनाएं, मुख्य आयकर आयुक्त इंदौर प्रभार ने दी जानकारी।
All News

आयकर विभाग ने बनाई टैक्स नहीं जमा करने वालों की कुंडली, जानिए रतलाम रेंज में ऐसे कितने लोग जिन्होने नोटबंदी के दौरान लाखों से लेकर 10 करोड़ तक के किए ट्रांजेक्शन ,इनमें से रिर्टन नहीं भरने वाले लोगों को जारी हुए नोटिस, आयकर विस्तार और संग्रहण के लिए शुरु हुई दो योजनाएं, मुख्य आयकर आयुक्त इंदौर प्रभार ने दी जानकारी।

SamagraBy SamagraFebruary 20, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 
रतलाम,20 फरवरी(खबरबाबा.काम)। आयकर विभाग में रतलाम रेंज सहित इंदौर रेंज के उन लोगों की कुंडली बना ली है, जिन्होने नोटबंदी में बड़ी राशी के ट्रांजेक्शन किए है, साथ ही जो आयकर के दायरे में आते हुए भी रिर्टन दाखिल नहीं कर रहे है। नोटबंटी में दस करोड़ तक की राशी के ट्रांजेक्शन करने वालों में रतलाम रेंज के 746 लोग आयकर विभाग की नजर में है, जिनमें से 496 लोग ऐसे है,जिन्होने रिर्टन दाखिल नहीं किया है, नाहीं ट्राजेक्शन के बारे में स्पष्टीकरण दिया है, ऐसे लोगों को आयकर विभाग में नियम के तहत नोटिस जारी कर दिए है। 31 मार्च तक कर दायरे में आ रहे लोगों द्वारा रिर्टन नही जमा कराए जाने पर विभाग कार्रवाई करेगा। आयकर विभाग ने आयकरदातओं की संख्या बढाने और आयकर संग्रहण के लिए मंगलवार से दो योजना भी शुरु की है।
मंगलवार को रतलाम आए मुख्य आयकर आयुक्त इंदौर प्रभार ए.के.चौहान ने मीडीया से चर्चा में इस सबंध में जानकारी दी। उन्होने कहा कि आज ने आयकर विस्तार अभियान योजन और आयकर संग्रहण योजना का औपचारिक शुभारंभ करने रतलाम आए है। उन्होने इन योजनाओं के उद्देश्यों के साथ ही आयकर से जुड़ी कई मह्तवपूर्ण बातों की जानकारी दी।
करोड़ों के ट्रांजेक्शन करने वालों की बनाई सूची
मुख्य आयकर आयुक्त इंदौर प्रभार ए.के.चौहान ने बताया कि विभाग ने अपनी खुफिया तंत्र और अन्य तरिकों से ऐसे लोगों की पुरी जानकारी जुटाई है जिनकी सालाना आय ढाई लाख रुपए से अधिक है और जो आयकर भरने के दायरे में आने के बावजूद रिर्टन दाखिल नहीं कर रहे है। उन्होने बताया कि रतलाम रेंज सहित इंदौर रिजन में ऐसे 1 लाख 45 हजार 442 लोग है। नोटबंटी के दौरान हुए ट्रांजेक्शन के सबंध में श्री चौहान ने बताया कि नोटबंदी के दौरान बड़े ट्रांजेक्शन  करने वाले विभाग की नजर में है। रतलाम रेंज में एसे 746 लोग है, जिन्होने नोटबंदी के दौरान 10 करोड़ तक के ट्रांजेक्शन खातों में किए है, इनमें से रिर्टन नहीं भरने वाले 496 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके है।
बच्चों को कहेगें माता-पिता से भरवाएं टैक्स
मुख्य आयकर आयुक्त श्री चौहान ने कहा कि आयकरदाता विस्तार योजना में 10 सूत्रीय कार्ययोजना बनाई गई है, जिसमें लोगों से भयमुक्त होकर आयकर  भरने के लिए जागरुक किया जाएगा। स्कूलों में जाकर बच्चों को भी जागरुक करेगें कि अपने माता-पिता से कहे कि रिर्टन दाखिल करें। श्री चौहान ने कहा कि विभाग आयकर के दायरे में आ रहे लोगों से अपील कर रहा है कि स्वेच्छा से  31 मार्च के पहले अपना रिर्टन दाखिल करें और कार्रवाई से बचे।
मुख्य आयकर आयुक्त की मुख्य बातें-
-आयकर विभाग के पास समुद्र की तरह जानकारी, आयकर के दायरे में आकर कर नहीं जमा कराने वालो की सूची तैयार, होगी नियमानुसार कार्रवाई।
-रतलाम रेंज  सहित इंदौर रिजन में 1 लाख 42 हजार 442 ऐसे लोग जिनकी आय आयकर के लिए निर्धारित सीमा से अधिक, जो विदेश गए, जिन्होने बड़े ट्रांजेक्शन किए, पापर्टी खरीदी और जो रिर्टन नहीं भरते है।

  • -2194 लोग ऐसे जिन्होने करोड़ों के ट्रांजेक्शन किए और रिर्टन नहीं भरा, हमारा प्रयास ऐसे लोगों को आयकर की मुख्य धारा में जोडऩा है।

-रतलाम रेंज सहित इंदौर रीजन में 17 ऐसी कंपनियां जांच के दायरे में जो पेपर पर चल रही है।
-आयकरदाता विस्तार योजना में इंदौर रेंज में 2 लाख नए आयकर दाताओं को जोडऩे का लक्ष्य, 91 हजार 981 बढे। रतलाम रेंज में 28 हजार 189 नए आयकर दाताओं का लक्ष्य, 15 हजार 104 बढे।
-आयकर संग्रहण योजना में 28 सूत्रीय कार्यक्रम, जिन्होने बकाया जमा नहीं करा है, वे आयकर जमा करे और कार्रवाई से बचे।
-कर दाताओ को समझाने के लिए अभियान चलाया जाएगा कि कर देकर वे राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते ही।कर देने से उन्हें कई लाभ होसकते है जो उन्हें बताये जाएंगे।
-इस वर्ष का इंदौर रीजन का टारगेट 2173 करोड़ है, जिनमें से 1330 करोड़ प्राप्त हो चुके है। रतलाम का टारगेट 148 करोड़ 60 लाख है, जिसमें से 62 करोड़ प्राप्त हो चुके है।
-स्टाक फायलर भी विभाग की निगाह में है, जो लोन लेने के लिए फाइल बनाते है और एक बार रिर्टन भरकर बाद में भूल जाते है, ऐसे लोगों को भी नोटिस जारी किए जा रहे है।
-अपना पैसा इधर-उधर घुमाकर सफेद करने वालों पर भी विभाग की नजर।
-जो नोटिस के बाद बकाया नहीं जमा कर रहे है, उनके खिलाफ प्रकरण फाइल किए जा रहे है। पिछले महीने रतलाम रेंज में 28 प्रकरण फाइल किए गए।
-मुख्य आयकर आयुक्त ने आयकरदाता विस्तार योजना और आयकर संग्रहण योजना के पोस्टर का भी विमोचन किया।
-इस दौरान संयुक्त आयकर आयुक्त सतीश सोलंकी भी मौजुद थे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबड़ा रामद्वारा के मंहत श्री गोपाल दास जी महाराज का देवलोकगमन, सोमवार को त्रिवेणी मुक्तिधाम पर होगा अंतिम संस्कार।
Next Article वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी हुई एक पिकअप, 5 बाइक, स्कूटी और बिजली के पंप किए बरामद
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.