Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » जनसेवक से जननायक बने हिम्मत कोठारी।
All News

जनसेवक से जननायक बने हिम्मत कोठारी।

SamagraBy SamagraFebruary 3, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम(खबरबाबा.कॉम) । रतलाम के राजनीतिक धरातल पर आज कोई नेता मजबूती से खड़ा है तो वह नाम है हिम्मत कोठारी का । कभी भी रतलाम की राजनीति का इतिहास लिखा जाएगा तो उस इतिहास के 70 प्रतिशत पन्ने हिम्मत कोठारी के राजनीतिक जीवन से भरे हुए होंगे , क्योंकि 45 साल के लंबे और सक्रिय राजनीतिक जीवन मे कोई ऐसा दिन नही रहा जो कि आमजन के लिए समर्पित नही रहा हो । आज भी वे इतने ही सक्रिय है जितने आज से 20 वर्ष पूर्व थे ।
3 फरवरी को प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं मध्य प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष हिम्मत कोठारी का जन्म दिवस है और रतलाम शहर के जमीनी भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक अपने नेता का जन्मदिवस मना रहे है । 6 बार विधायक रहे और प्रदेश मंत्रिमंडल में एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ तथा उत्कृष्ट मंत्री के रूप में सेवा देने वाले हिम्मत कोठारी का पूरा राजनीतिक जीवन गरीब और सर्वहारा वर्ग की सेवा और उनकी जरूरतों को पूरा करने में समर्पित रहा है । किसी जरूरतमंद मरीज को दवाई की जरूरत हो, किसी को अपने बच्चे के लिए स्कूल में फीस की जरूरत हो या ऐसी कोई भी दरकार हो वह यदि श्री कोठारी के दर पर चल जाता है तो खाली हाथ नही लौटता । श्री कोठारी के मददगार हाथ उसे खाली हाथ नही जाने देते ।अपने 45 वर्ष के राजनीतिक जीवन मे स्वच्छ राजनीति के साथ साथ सेवा कार्यो को भी अपने राजनीतिक जीवन का ध्येय बनाया और शहर ही नही बल्कि पूरे प्रदेश राजनीतिक हलकों में एक विशिष्ट छाप छोड़ी ।हिम्मतजी ने आठ विधानसभा चुनाव लड़े और 6 बार चुनाव जीता । उनकी विधायकी का अधिकतम समय विपक्ष में बिता और इसी अधिकतम समय की विपक्षी विधायकी ने उन्हें जुझारू और संघर्षशील बना दिया ।भाजपा के सत्ता में आने पर वे सरकार में मंत्री भी रहे लेकिन उनकी न्यायप्रियता के चलते उन्होंने आमजन और पार्टी के कार्यकर्ताओं के अधिकारों के लिए किसी भी स्तर पर समझौता नही किया । कार्यकर्ताओ के लिए तो वे आज भी पार्टी में अपनी आवाज़ बुलंद करते रहते है । रतलाम आज यदि विकास के पथ पर अग्रसर है तो उसकी नीव तैयार करने में हिम्मत कोठारी का महत्वपूर्ण योगदान है ।मेडिकल कॉलेज की लड़ाई वे उस समय से लड़ते आये है जब प्रदेश में कांग्रेस का राज था और श्यामाचरण शुक्ल मुख्यमंत्री थे । अपने गृह मंत्रित्व काल मे उन्होंने मेडिकल कॉलेज स्वीकृत कराया और चुनाव पूर्व कैबिनेट की बैठक में बजट प्रावधान कराया।आज उसी का परिणाम है कि रतलाम में मेडिकल कॉलेज का काम अंतिम दौर में है ।ये एक काम नही बल्कि ऐसे कई काम है जिसकी सूची काफी लंबी है ।श्री कोठारी की विधायकी के 30 वर्षों में से साढ़े बाइस साल विपक्ष में गुजरे और इन साढ़े बाइस साल में उन्होंने रतलाम को जितनी सौगाते दिलाई वह सत्ता पक्ष से संघर्ष करके दिलाई। बाल चिकित्सालय उनके संघर्षो का ही परिणाम है । लेबड़ नायगॉंव फोरलेन, जामड पार्क , कनेरी बांध,यू आई डी एस एस एम टी योजना,मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति,उनके मंत्रित्व काल की प्रमुख उपलब्धि रही है ।राजनीति से सेवा के सिद्धांत को उन्होंने अपनाते हुए पूरे देश के राजनीतिक हलकों में एक बेहतरीन मिसाल पेश की ।आज भी राजनीति से सेवा का उनका मिशन अनवरत जारी है ।पहली बार 1977 मे विधायक बने उस समय भी वे सड़क के आदमी थे और आज जब सर्वोच्च मुकाम पाने के बाद भी उनकी पहचान जमीनी नेता के रूप में ही है । वे आम आदमी और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने के लिए हमेशा तत्पर है चाहे इसके लिए उन्हें अपनी ही सरकार या पार्टी से ही क्यों न सामना करना पड़े । उनकी इसी अदा के कारण भारतीय जनता पार्टी में उन्हें विशिष्ट सम्मान दिया जाता है। पार्टी के कनिष्ठ से लेकर वरिष्ठ नेता उनकी कार्यशैली के कायल है और अपने मंत्रित्वकाल के दौरान प्रशासनिक पकड़ की छाप उन्होंने छोड़ी थी उसकी आज भी प्रशंसा भोपाल के सचिवालय तक गूंजती नज़र आती है ।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजनजन की हिम्मत का संर्घष भरा सफर-पढि़ए खबरबाबा.काम पर, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी के जन्मदिवस पर 3 फरवरी को होगें विभिन्न आयोजन
Next Article लूट की वारदातों और बिगड़ी यातायात व्यवस्था पर नाराज हुए पुलिस कप्तान, अधिकारियों से कहा:फील्ड में काम कर परिणाम दें या कार्रवाई के लिए तैयार रहे, शाम को होगी वाहन चैकींग, तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश।
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.