रतलाम, 20 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद कर्मचारी संघ भोपाल के आव्हान पर शुक्रवार को रतलाम में भी निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कामबंद हड़ताल की। इस दौरान कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के बाहर बैठकर मांगो को पूर्ण करने के संबंध में नारेबाजी की।
नगर निगम कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष दिनेश सोलंकी, मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हेमन्त सोलंकी एवं नगर निगम कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ निगम अधिकारी एवं कर्मचारी काम बंद हड़ताल में सम्मिलित हुए। निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद कर्मचारी संघ भोपाल द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिये जाने, कम्प्यूटर आपरेटरो और सामुदायिक संगठकों के पदो का सृजनकर उनको नियमित किये जाने, धारणाधिकार समाप्त किये जाने एवं अन्य मांगो को लेकर नारेबाजी भी की। कर्मचारी नेताओं के अनुसार शासन द्वारा उक्त मांगे पूर्ण नहीं किये जाने पर क्रमबद्ध आंदोलन के तहत 28 अप्रैल को भोपाल में सचिवालय का घेराव किया जायेगा तथा 01 मई 2018 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
————-
Trending
- रतलाम: दिवाली होते ही जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी इधर से उधर… शहर के चारों थाने प्रभावित
- रतलाम: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रतलाम में पुलिस स्मृति परेड का हुआ आयोजन
- रतलाम: पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर की जा रही सख्त निगरानी, प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
- रतलाम: एनसीबी इंदौर ने रतलाम में अल्प्राज़ोलम बनाने वाली अवैध प्रयोगशाला का पर्दाफाश किया, 3.45 करोड़ की नियंत्रित ड्रग्स बरामद,दो गिरफ्तार
- पत्रकार दीप मिलन समारोह-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-औद्योगिक विकास के साथ विकसित रतलाम की परिकल्पना होगी पूर्ण, मीडिया करे सकारात्मक सहयोग
- श्री साईं इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी की विद्यार्थी वेलफेयर सोसाइटी “सहाया” द्वारा दिया गया वोकल फोर लोकल का संदेश
- रतलाम में डेस्टिनेशन वेडिंग का एहसास — जेएमडी पैलेस बना शादियों का पसंदीदा वेन्यू,अपनों के संग ,सपनों जैसा आयोजन…
- रतलाम: तत्काल एक्शन-प्रिफेड इन्टरप्रायजेस में आग लगने के बाद जांच होने तक सील बंद, कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा एसडीएम आर्ची हरित की अध्यक्षता में जांच हेतु कमेटी गठित