रतलाम, 20 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद कर्मचारी संघ भोपाल के आव्हान पर शुक्रवार को रतलाम में भी निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कामबंद हड़ताल की। इस दौरान कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के बाहर बैठकर मांगो को पूर्ण करने के संबंध में नारेबाजी की।
नगर निगम कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष दिनेश सोलंकी, मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हेमन्त सोलंकी एवं नगर निगम कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ निगम अधिकारी एवं कर्मचारी काम बंद हड़ताल में सम्मिलित हुए। निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद कर्मचारी संघ भोपाल द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिये जाने, कम्प्यूटर आपरेटरो और सामुदायिक संगठकों के पदो का सृजनकर उनको नियमित किये जाने, धारणाधिकार समाप्त किये जाने एवं अन्य मांगो को लेकर नारेबाजी भी की। कर्मचारी नेताओं के अनुसार शासन द्वारा उक्त मांगे पूर्ण नहीं किये जाने पर क्रमबद्ध आंदोलन के तहत 28 अप्रैल को भोपाल में सचिवालय का घेराव किया जायेगा तथा 01 मई 2018 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
————-
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.