रतलाम, 14 मई(खबरबाबा.काम)। जिले के रावटी थाना क्षैत्र अंतर्गत महिला सरपंच सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला की तबियत खराब है। हादसा घर में रखे मटके से पानी पीने के बाद होना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस और चिकीत्सक की टीम मौके पर पहुंची और मटके के पानी का सेम्पल जांच के लिए लिया। प्रारंभिक रुप से मटके के पानी का कीटनाशक जैसी चीज से संपर्क में आना हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने भी जांच के लिए अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रावटी क्षैत्र के ग्राम सैलेज मईड़ा की रहने वाली और सेलेज देवदा की सरपंच माया पति प्रभलाल भूरिया 32 वर्ष की सास देवली पति नानजी भूरिया 65 वर्ष को रविवार शाम को अचानक तबियत बिगडऩे के बाद रावटी से जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। परिजन वृध्दावस्था और गरमी की वजह से तबियत बिगडऩे को मौत की वजह मानकर शव को अपने साथ ग्राम सैलेज मईड़ा ले गए। सोमवार को मृतिका का अंतिम संस्कार होना था। घर में परिजन एकत्रित हुए, इसी दौरान रात में मटके से सरंपच माया और 16 वर्षीय सीमा पिता लाहलिंग भूरिया और माया की नंनद केसरी पति लाहलिंग ने भी पानी पिया। कुछ देर बाद इन तीनों की भी तबियत बिगड़ी। तीनों को रावटी स्वास्थ्य कैन्द्र ले जाया गया, जिसके बाद रात करीब 2 बजे उन्हे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। सुबह 6 बजे संरपच माया और सीमा की भी मौत हो गई,जबकि केसरी की हालत में सुधार हुआ है। इसके बाद परिजनों को मटके के पानी के जहरीले होने की शंका हुई और उन्होने चिकीत्सकों के सामने शंका जाहीर की, जिसके बाद रविवार को मृत देवली बाई का सोमवार सुबह रावटी में पीएम कराया गया और माया एवं सीमा को जिला अस्पताल में पीएम किया गया।
कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारी भी पहुंचे
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने भी पुरे मामले की जानकारी ली और जिला पंचायत सीईओ सोमेश मिश्रा, सीएचएमओं प्रभाकर ननावरे और सिविल सर्जन आनंद चंदेलकर को भी टीम के साथ मौके पर भेजकर मामले की जांच के निर्देश दिए।
पुलिस और डाक्टर की टीम पहुंची
दूषित पानी की वजह से मौत ही आशंका होते ही पुलिस और डाक्टर की टीम दोनों सक्रीय हो गई। एएसपी डां. राजेश सहाय के निर्देश पर रावटी पुलिस मौके पर पहुंची और मटके से पानी का सेम्पल लिया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए, वहीं चिकीत्सक की टीम भी मौके पर पहुंची और पानी का सेम्पल लिया। आशंका जताई जा रही है कि मटके का पानी किसी कीटनाशक के संपर्क में आया और पानी जहरीला होने की वजह से यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि मृतक देवलीबाई दो दिन पूर्व ही गुजरात से आई थी।
इनका कहना है
पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रांरभिक रुप से जांच में जो आशंका नजर आ रही है, वह यह है कि मटके का पानी किटनाशक के संपर्क में आने से जहरीला हो गया हो और यह हादसा हुआ हो, फिर भी पानी और मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट रुप से कुछ कहा जा सकेगा।
-डां. राजेश सहाय, एएसपी रतलाम
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.