Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » घर में रखे मटके का पानी पीया, तबीयत बिगड़ी, एक ही परिवार की सरपंच बहू, सास और 16 वर्षीय बालिका की मौत,जिले के रावटी क्षैत्र की घटना, मटके में जहरीले पानी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।
All News

घर में रखे मटके का पानी पीया, तबीयत बिगड़ी, एक ही परिवार की सरपंच बहू, सास और 16 वर्षीय बालिका की मौत,जिले के रावटी क्षैत्र की घटना, मटके में जहरीले पानी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

SamagraBy SamagraMay 14, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 14 मई(खबरबाबा.काम)। जिले के रावटी थाना क्षैत्र अंतर्गत महिला सरपंच सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला की तबियत खराब है। हादसा घर में रखे मटके से पानी पीने के बाद होना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस और चिकीत्सक की टीम मौके पर पहुंची और मटके के पानी का सेम्पल जांच के लिए लिया। प्रारंभिक रुप से मटके के पानी का  कीटनाशक जैसी चीज से संपर्क में आना हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने भी जांच के लिए अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रावटी क्षैत्र के ग्राम सैलेज मईड़ा की रहने वाली और सेलेज देवदा की सरपंच माया पति प्रभलाल भूरिया 32 वर्ष की सास  देवली पति नानजी भूरिया 65 वर्ष को रविवार शाम को अचानक तबियत बिगडऩे के बाद रावटी से जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। परिजन वृध्दावस्था और गरमी की वजह से तबियत बिगडऩे को मौत की वजह मानकर शव को अपने साथ ग्राम सैलेज मईड़ा ले गए। सोमवार को मृतिका का अंतिम संस्कार होना था। घर में परिजन एकत्रित हुए, इसी दौरान रात में मटके से सरंपच माया और 16 वर्षीय सीमा पिता लाहलिंग भूरिया  और माया की नंनद केसरी पति लाहलिंग ने भी पानी पिया। कुछ देर बाद इन तीनों की भी तबियत बिगड़ी। तीनों को रावटी स्वास्थ्य कैन्द्र ले जाया गया, जिसके बाद रात करीब 2 बजे उन्हे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। सुबह 6 बजे संरपच माया और सीमा की भी मौत हो गई,जबकि केसरी की हालत में सुधार हुआ है। इसके बाद परिजनों को मटके के पानी के जहरीले होने की शंका हुई और उन्होने चिकीत्सकों के सामने शंका जाहीर की, जिसके बाद रविवार को मृत देवली बाई का सोमवार सुबह रावटी में पीएम कराया गया और माया एवं सीमा को जिला अस्पताल में पीएम किया गया।
कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारी भी पहुंचे
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने भी पुरे मामले की जानकारी ली और जिला पंचायत सीईओ सोमेश मिश्रा, सीएचएमओं प्रभाकर ननावरे और सिविल सर्जन आनंद चंदेलकर को भी टीम के साथ मौके पर भेजकर मामले की जांच के निर्देश दिए।
पुलिस और डाक्टर की टीम पहुंची
दूषित पानी की वजह से मौत ही आशंका  होते ही पुलिस और डाक्टर की टीम दोनों सक्रीय हो गई। एएसपी डां. राजेश सहाय के निर्देश पर रावटी पुलिस मौके पर पहुंची और मटके से पानी का सेम्पल लिया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए, वहीं चिकीत्सक की टीम भी मौके पर पहुंची और पानी का सेम्पल लिया। आशंका जताई जा रही है कि मटके का पानी किसी कीटनाशक के संपर्क में आया और पानी जहरीला होने की वजह से यह हादसा हो गया।  बताया जाता है कि मृतक देवलीबाई दो दिन पूर्व ही गुजरात से आई थी।
इनका कहना है
पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रांरभिक रुप से जांच में जो आशंका नजर आ रही है, वह यह है कि मटके  का  पानी किटनाशक के संपर्क में आने से जहरीला हो गया हो और यह हादसा हुआ हो, फिर भी पानी और मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट रुप से कुछ कहा जा सकेगा।
-डां. राजेश सहाय, एएसपी रतलाम

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकिसानों की शिकायत पर नामली उपमंडी में गेहूं खरीदी की जांच की गई,तौल कांटों में गड़बड़ी पाए जाने पर प्रबंधक के विरूद्ध एफआईआर,गोडाउन सील किया गया।
Next Article बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, जिले में कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 76.71 प्रतिशत और कक्षा 12वीं का परिणाम 72.62 प्रतिशत रहा। प्रदेश की मेरिट में जिले से 9 विद्यार्थियों ने बनाया स्थान।
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों पर शिक्षा विभाग…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.