रतलाम, 17जुलाई(खबरबाबा.काम)। रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग किशोर को फेसबुक पर लड़की के नाम से फेक आईडी बनाकर दोस्ती करने और बाद में ब्लैकमेल कर उससे रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। परिजनों को जब यह बात पता चली तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को की है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को इस मामले में एसपी गौरव तिवारी को भी शिकायत की गई ।उन्होंनेे स्टेशन रोड पुलिस को FIR के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार मामला थावरिया बाजार क्षेत्र निवासी एक 14 वर्षीय किशोर के साथ का है ।किशोर के परिजनों ने इस मामले में स्टेशन रोड पुलिस को शिकायत कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है। शिकायत के अनुसार कुछ समय पूर्व पीड़ित किशोर को फेसबुक पर एक लड़की के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। किशोर ने उस फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया ।जिसके बाद दोनों में बातचीत भी होने लगी ।कुछ समय बाद एक युवक का फोन किशोर के पास आया और उसने दोस्ती और बातचीत की बात को लेकर किशोर को ब्लैकमेल करना शुरू किया ।किशोर के अनुसार आरोपी ने उससे बीस हजार रुपए मांगे, नहीं तो यह बात उसके परिजनों को बताने की धमकी दी । डरे हुए किशोर ने जैसे-तैसे करके आरोपी को रुपए दे दिए। कुछ समय बाद आरोपी का फिर फोन आया और ब्लैकमेल कर उसे उसके दोस्तों को 25 हजार रुपए देने की बात कही ।किशोर ने रुपए के लिए कुछ समय मांगा और थोड़े दिनों बाद यह रुपए भी दे दिए ।नाबालिक किशोर के अनुसार कुछ समय पूर्व आरोपी का एक और दोस्त के पास आया और ब्लेकमेल कर रुपए मांगे। नहीं देने पर मारपीट की और उसका मोबाइल दुकान पर रखा कर 10 हजार ले लिए। किशोर के अनुसार आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं ।बाद में किशोर ने यह बात अपने परिजनों को बताई ।परिजनों ने इसकी शिकायत स्टेशन रोड पुलिस को की है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
