रतलाम,27जुलाई(खबरबाबा.काम)। जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धराड़ में अज्ञात बदमाशों ने बीती रात लूट की वारदात को अंजाम दे दिया ।बदमाश एक फर्टिलाईजर्स दुकान के संचालक से रिवाल्वर की नोक पर 90 हजार रूपये लूट गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश भी शुरू की ,लेकिन सुबह तक पुलिस को कोई सफलता नही मिली थी।
पुलिस के मुताबिक धराड़ के बस स्टैण्ड स्थित फर्टिलाईजर्स दुकान के संचालक विमल पिता कांतिलाल पाटीदार रात करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद कर नगदी राशि बैग में रखकर निकल रहे थे तभी एक बाईक पर तीन नकाबपोश बदमाश आए और उन्होने रिवाल्वर दिखाते हुए पाटीदार से बैग छिन लिया। पाटीदार ने विरोध किया तो बदमाशों ने सीधे गोली मारने की धमकी दे दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
चोरी की बाइक छोड़कर भागे
बताया जाता है कि लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया। इसके बाद बदमाश टोल नाके के पहले बाइक छोड़कर खेतों की ओर भाग गए ।पुलिस ने बाइक जप्त कर ली है। यह बाइक भी झाबुआ जिले से चोरी की होना बताई जा रही है।
घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की और बदमाशों को ढूंढने की कोशिश भी, लेकिन गुरुवार सुबह तक पुलिस को कोई सफलता नही मिली थी। एएसपी डॉ. राजेश सहाय ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
Trending
- रतलाम पुलिस की साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई,16 ई-एफआईआर दर्ज, 19.58 लाख रुपए रिफंड कराए,18 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बस ट्रक में घुसी, 3 से 4 यात्री घायल,ओवरटेक बना हादसे की वजह… फोरलेन की एक साइड लगा जाम
- रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 का आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ,14 टीमें में ले रही भाग,पेवेलियन में 1500 खेल प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई: बस स्टैंड पर 7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
- रतलाम: मथुरी तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही शिनाख्तगी के प्रयास,हाथ पर गुदे नाम बने पहचान का सुराग…
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई:डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पुन: जॉइनिंग के लिए रिश्वत मांगने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
- रतलाम: 31 मार्च को मनेगा भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव, सकल जैन श्रीसंघ द्वारा धर्मसभा के बाद होगा नवकार मंत्र आराधको का स्वामी वात्सल्य
