रतलाम,04 जुलाई (खबरबाबा. काम)। हनुमान ताल क्षेत्र में सीवरेज लाईन नहीं डाली जाएगी। यह निर्णय हनुमान ताल क्षेत्र का निरीक्षण करने आई सीवरेज एक्सपर्ट श्रीकृष्ण फड़के की टीम ने लेते हुए ठेकेदार को निर्देशित किया है। टीम ने सीवरेज लाईन के लिए दो नए मार्गों का सर्वे भी किया है।
सीवरेज एक्सपर्ट श्री फड़के ने हनुमान ताल क्षेत्र के निरीक्षण पश्चात अपनी रिपोर्ट से विधायक चैतन्य काश्यप को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि तालाब के डूब क्षेत्र में सीवरेज लाईन को त्रुटिपूर्ण मानते हुए निरस्त कर दिया गया है। सीवरेज लाईन को परिवर्तित मार्ग से डालने हेतु सर्वेक्षण टीम ने नए मार्गों का सर्वे कर लिया है। ठेकेदार को वर्षाकाल के बाद नई योजना अनुसार सीवरेज लाईन का कार्य करने के निर्देश दिए गए है।
श्री काश्यप ने शिकायतें मिलने पर क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों को हनुमान ताल क्षेत्र में सीवरेज लाईन का कार्य रोकने एवं एक्सपर्ट को बुलाने का आश्वासन दिया था। गौरतलब है कि वर्षाकाल में सीवरेज लाईन का कार्य नहीं हो रहा है। श्बुधवार को सीवरेज एक्सपर्ट श्री फड़के रतलाम पहुॅचे और मैदानी सर्वेक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार की। इस दौरान वेबकोस के संदीप बाथम एवं निर्माण एजेंसी के हरेश कुमार आदि उपस्थित थे।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
