रतलाम, 30सितम्बर(खबरबाबा.काम)। एसपी गौरव तिवारी ने रतलाम औद्योगिक क्षेत्र थाना पर नए प्रभारी की नियुक्ति कर दी है ,इसके अलावा तीन अन्य उप- निरीक्षकों के भी नए और संशोधित आदेश जारी किए गए हैं। उप निरीक्षक विजय सागरिया को औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी बनाया गया है।
ज्ञातव्य की शनिवार रात एसपी गौरव तिवारी ने शिकायत मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी रहे बृजेश श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया था ।रविवार को एसपी ने आदेश जारी करते हुए उप निरीक्षक विजय सागरिया का थाना स्टेशन रोड से सालाखेड़ी चौकी प्रभारी के रूप में किया गया स्थानांतरण आदेश संशोधित करते हुए उन्हें औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी पदस्थ कर दिया है ।इसके अलावा उपनिरीक्षक प्रहलाद डिंडोर का चौकी सालाखेड़ी से बिलपांक थाने की बिरमावल चौकी पर किया गया स्थानांतरण आदेश निरस्त करते हुए उन्हें सालाखेड़ी चौकी पर यथावत रखा गया है। उप निरीक्षक अयूब खान को थाना शिवगढ़ से हुसैन टेकरी चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक चंद्रकांत सिंह परिहार को चौकी हुसैन टेकरी से थाना ओद्योगीक क्षेत्र जावरा पदस्थ किया गया है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.