नई दिल्ली,(खबरबाबा. काम) ।महाराष्ट्र में सांप का जहर बरामद हुआ है. वो भी पानी के बोतल में भरा हुआ. रायगढ़ पुलिस ने अवैध बाजारों में 1.7 करोड़ रूपये मूल्य के सांप का जहर कथित तौर पर तस्करी करने के मामले में एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने रायगढ़ के मांडवा जेट्टी से राजाराम (46) और उदयनाथ (37) को गिरफ्तार किया और उसके पास से पानी के बोतल में रखे गये सांप का जहर बरामद किया. आरोपी मुंबई में मलवानी का रहने वाला है. उसने पुलिस को बताया कि गुजरात के दो व्यक्तियों ने उसे जहर सौंपा. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने देवीलाल (36) और संतोषकुमार (35) को गुजरात के वापी जिले से गिरफ्तार किया.
बता दें कि पिछले दिनों मुंबई पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भी पर्दाफाश किया था, जो व्हेल मछली की उल्टी बेचने के धंधे में था. पुलिस ने व्हेल मछली की जो उल्टी बरामद की थी, उसकी कीमत 22 करोड़ रुपये बताई जाती है. इससे पता चलता है कि किस तरह गिरोह सांप के जहर और व्हेल की उल्टी को भी बेचकर करोड़ों रुपये कमा रहे हैं.
Trending
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
