रतलाम,28अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। त्योहारों के चलते बाजार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन और निगम के अमले ने रविवार सुबह माणक चौक क्षेत्र में पहुंचकर अस्थाई अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। कुछ दुकानदारों द्वारा सामान दुकान के बाहर जमाए जाने पर अमले ने उन्हें सामान दुकान के भीतर रखने की बात कहते हुए सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने विरोध भी जताया ,लेकिन किसी की एक ना चली।
त्योहारों पर बाजार में बढ़ने वाली भीड़ के चलते शनिवार को एसपी गौरव तिवारी,निगम आयुक्त एस.के. सिंह सहित यातायात के अमले ने शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों का निरीक्षण किया था। एसपी गौरव तिवारी ने क्षेत्र के व्यापार के साथ भी चर्चा की थी। कुछ व्यापारियों द्वारा अस्थाई अतिक्रमण से यातायात बाधित होने की शिकायत के बाद एसपी ने रविवार से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की बात कही थी, जिस पर उनके द्वारा कार्रवाई शुरू की गई। रविवार को अमले ने अस्थाई अतिक्रमण हटाने के साथ दुकानों के बाहर रखा सामान भी जप्त किया। व्यापारियों ने त्यौहारों का हवाला देते हुए कुछ दिनों की मोहलत मांगी लेकिन प्रशासन ने किसी भी एक नहीं सुनी। नगर निगम के अमले ने दुकानों के बाहर रेक लगा कर रखे गए सामान को हटवा कर रेक भी जप्त कर लिए।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.