रतलाम,27नवम्बर(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर निर्वाचन ड्यूटी समाप्त होने के पूर्व ही निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन मानदेय का भुगतान कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार जिले में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 5 हजार से अधिक अधिकारी और कर्मचारी निर्वाचन ड्यूटी में लगे है। कलेक्टर के निर्देशानुसार निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन मानदेय का ई-भुगतान कर दिया गया है। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा करा दी गई है । मानदेय राशि में भोजन राशि भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक रतलाम जिले के पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1,2,एवम 3 को मिलाकर कुल 5242 कर्मचारी निर्वाचन कार्य में लगे हैं। इन्हे कुल 51 लाख 17 हजार 250 रुपये का मानदेय तथा 7 लाख 86 हजार 300 रुपए की भोजन की राशि सहित कुल 59 लाख 03 हजार 550 रु ई- भुगतान के माध्यम से बैंक खातों में जमा करा दी गई है।
यह है आंकड़े
पीठासीन अधिकारी 1550
मतदान अधिकारी 1 1150
मतदान अधिकारी 2 900
मतदान अधिकारी 3 900
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.