रतलाम,3नवम्बर(खबरबाबा.काम)।कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष प्रकाश भगोरा पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।
स्टेशन रोड थाना पुलिस के अनुसार अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत शहर एसडीएम कार्यालय व रिटर्निंग अधिकारी ने की थी,जिसमें उनके द्वारा दिए गए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
भगोरा ने 25 अक्टूबर को दो बत्ती की सेंट्रल होटल में पत्रकारवार्ता आयोजित कर उनके पांच वर्ष के मंडी कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई थी। उसके साथ ही ग्रामीण विधायक पर निशाना साधते हुए भाजपा में खुद की दावेदारी पेश की थी। इसकी जानकारी रिटर्निंग अधिकारी को मिलने के बाद उनके द्वारा नोटिस देते हुए इसकी जांच की गई, जिसके बाद भगोरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
