रतलाम,14नवम्बर(खबरबाबा.काम)। रतलाम जीआरपी पुलिस ने बुधवार सुबह रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 5 से फिर बड़ी नगदी जब्त की है। पुलिस ने राजस्थान के 3 लोगों से 10 लाख 80 हजार के लगभग नगद राशि बरामद की है।
जीआरपी डीएसपी शशी कैथवास ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में भी जीआरपी पुलिस द्वारा निरंतर चेकिंग की जा रही है। बुधवार सुबह जीआरपी थाना प्रभारी अभिषेक गौतम और उनकी टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म क्रमांक 5 पर तीन लोग ट्रेन का इंतजार करते दिखे। पुलिस को देख कर तीनो लोग कुछ घबराए, जिससे पुलिस को शंका हुई और पुलिस ने उनके पास रखे बैग की तलाशी ली। बैग में से पुलिस को 10 लाख 82 हजार से अधिक की राशि मिली।
पुलिस नगद राशि ज़ब्त कर तीनों व्यक्ति को लेकर जाती थाने पहुंची। बीएसटीसी के पास ने बताया कि पूछताछ में तीनों व्यक्तियों ने अपना नाम पारसमल, वरदीचंद और मदन लाल निवासी भीलवाड़ा बताया है। यह तीनों मुंबई से रतलाम आकर बांद्रा- उदयपुर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। डीएसपी के अनुसार 10 लाख से अधिक की राशि होने कारण आयकर विभाग को भी इस मामले की जानकारी दी गई है । जिला निर्वाचन अधिकारी को भी जीआरपी पुलिस ने जानकारी दी है ,जिसके बाद जब्त रकम एफएसटी और एसएसटी टीम के सुपुर्द की जा रही है । कार्रवाई में एएसआई संतोष लिंबोदिया, प्रधान आरक्षक देवेंद्र कौशिक ,आरक्षक शिव सिंह लक्ष्मण और धर्मपाल की भूमिका रही।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.