रतलाम,7 दिसम्बर (खबरबाबा. काम) । रतलाम के पास उज्जैन जिले के सुंदराबाद-बड़नगर के बीच बुधवार रात को आरपीएफ के दो जवानों पर हमला कर एके-47 राइफल लूट के मामले में पुलिस उच्च स्तर पर जांच कर रही है। शुक्रवार को उज्जैन डीआईजी डॉ. रमनसिंह सिकरवार ने रतलाम आकर यहां रेलवे अस्पताल में भर्ती घायल एएसआई व प्रधान आरक्षक से घटना के संबंध में जानकारी ली। दोनों से करीब डेढ़ घंटे तक डीआईजी ने घटना के संबंध में पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार आरपीएफ के सुरक्षाकर्मियों पर हमले व हथियार लूट को लेकर दूसरे दिन भी पुलिस व आरपीएफ का संयुक्त दल ने कई स्थानों पर दबिश दी । इस मामले में जांच के लिए रतलाम आए उज्जैन डीआईजी रमन सिंह सिकरवार ने एएसआई कमलेश शर्मा व प्रधान आरक्षक राकेश कुशवाह से कई महत्वपूर्ण बिदुंओं पर जानकारी जुटाई, जिसके आधार पर वह आगे की कार्रवाई कर सके। घायल सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ के दौरान रतलाम एसपी गौरव तिवारी, एएसपी प्रदीप शर्मा भी मौजूद रहे।
बदमाशों की धरकपड़
जांच के लिए रतलाम आए डीआईजी सिकरवार ने बताया कि घटना के बाद से बीते दस वर्ष से घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं संदिग्धों से भी पूछताछ चल रही है। घायलों ने जो बताया है अब उसके आधार पर भी जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
इनका कहना है
एएसआई व प्रधान आरक्षक के बयान लिए गए है। प्रारंभिक जांच में यही बात सामने आ रही है कि क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक प्रवृत्ति के लोग है, जो भेड़ या तार चोरी के लिए आए थे, लेकिन उनका सामना आरपीएफ के गश्ती दल से हो गया था। पकड़े गए उनके एक साथी को छुड़ाने के लिए अन्य लोगों ने हमला किया था। सुरक्षाकर्मी रायफल से अटैक न कर दे, इस डर से वह राइफल लेकर भागे होंगे। आस-पास के क्षेत्र में सर्चिंग जारी है।
-डॉ. रमनसिंह सिकरवार,डीआईजी, उज्जैन
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.