रतलाम,23जनवरी(खबरबाबा.काम)। रतलाम से 3 दिन से लापता युवक की लाश बुधवार सुबह रानीसिंग के पास माही नदी में तैरती मिली। पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त शहर के समता परिसर निवासी 26 वर्षीय महेंद्र सोलंकी के रूप में हुई है। बुधवार सुबह ग्राम रानीसिंग के पास स्थित माही नदी में एक युवक की लाश तैरती मिली। आसपास के रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी ।पुलिस ने लाश को बाहर निकाला लाश की शिनाख्त कराई। पुलिस के अनुसार युवक की मौत नदी में डूबने से होना प्रतीत हो रही है, शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले है। मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट तीन दिन पूर्व स्टेशन रोड पुलिस थाने में दर्ज हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
