रतलाम,17जनवरी(खबरबाबा.काम)। जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में स्वर्गीय नारायण पहलवान की स्मृति में प्रदेश स्तर की कुश्ती स्पर्धा का आयोजन रतलाम में किया जा रहा है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा 38 वीं जूनियर एवं सब जूनियर बालक बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता कर आयोजन का श्रेय रतलाम को मिलने जा रहा है। यह आयोजन 19 से 21 जनवरी 2019 को रतलाम के जवाहर व्यायाम शाला के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस प्रकार की कुश्ती स्पर्धा का रतलाम में पहली बार आयोजन किया जा रहा है।
उपरोक्त जानकारी प्रेसवार्ता के माध्यम से रतलाम जिले कुश्ती संघ के अध्यक्ष गौरव जाट एवं पदाधिकारी राजीव रावत ने मीडिया को दी। प्रेस वार्ता में जिला कुश्ती संघ संरक्षक सलाम पहलवान, जगदीश पहलवान, अशोक जैन लाला, वैभव जाट, राजीव रावत, अमित जायसवाल, डॉ राजेश शर्मा, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष गौरव जाट, जय प्रकाश शर्मा, सुजीत उपाध्याय, जितेंद्र सिंह सोलंकी आदि उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता में बताया कि यह प्रतियोगिता जूनियर और सब जूनियर वर्ग में आयोजित की जाएगी। इसके पूर्व वर्ष 2007 में सीनियर वर्ग में इस प्रकार का आयोजन किया गया था। ग्रीको रोमन तथा फ्री स्टाइल शैली में होने वाली इस प्रतियोगिता में 100 बालिकाओं सहित 450 बालक पहलवान सम्मिलित होंगे। विजेताओं को आधिकारिक तौर प्रमाण पत्र एवं मैडल पुरुस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ द्वारा आयोजित इस स्पर्धा के विजेताओं का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए होगा। जहाँ से वे अपने प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेल सकते है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता गुजरात के सूरत एवं उड़ीसा के कटक में आयोजन होगा। जिसके लिए यहाँ के विजेताओं का चयन किया जाएगा।
रतलाम में होने वाली स्पर्धा का शुभारंभ 19 जनवरी की शाम 4 बजे होगा तथा समापन 21 जनवरी को सांय काल में होगा। स्पर्धा में लगभग 500 मुकाबले होने की संभावना है। इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए मध्य प्रदेश कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष तथा उज्जैन विधायक डॉ मोहन यादव, मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के सचिव एवं ओलंपिक खिलाड़ी एशियाड विजेता पप्पू यादव, संघ के सचिव ओमप्रकाश खत्री, प्रसिद्ध खिलाड़ी कृपाशंकर पटेल इत्यादि के सम्मिलित होने की संभावना है। स्पर्धा में रतलाम के सांसद कांतिलाल भूरिया सहित जिला के पांचों विधायक तथा शहर महापौर डॉ सुनीता यार्दे उपस्थित रहेंगी। प्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी को भी आयोजन में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया गया है।
Trending
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम: ट्रक से पानी के छींटे पड़ने पर बाइक सवारों ने कर दी ट्रक ड्राइवर की हत्या….महू-नीमच हाईवे पर मामूली बात ने लिया गंभीर रूप, 8 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
